
सतीश बरनवाल/अमेठी: यूपी के कई गांवों में कोरोना भगाने का अजीब नुस्खा ग्रामीणों द्वारा आजमाया जा रहा है. जहां कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोग देवी को खुश करने के लिए पूजा कर रहे हैं और देवी को मनाने के लिए नृत्य भी कर रहे हैं.
मामला अमेठी के पिंडोरिया गांव का है. जहां पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष इकट्ठा हुये है और देवी की पूजा कर रही हैं, ना चेहरे पर मास्क ना सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन. कोरोना को भगाने के लिए ये पुरुष और महिलाएं देवी की पूजा अर्चना कर रहे हैं. इनका मानना है कि उनकी तीन बार पूजा करने से कोरोना जैसी महामारी चली जाएगी और उनका गांव सुरक्षित हो जाएगा.
UP में कोरोना पर लगती दिख रही लगाम, डेली केस 8000 से नीचे, 19669 लोग हुए ठीक
गांव की ही महिला ग्राम प्रधान सुषमा देवी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष देवी के मंदिर पहुंच गये. घंटा घड़ियाल बजाते हुए कोरोना को भगाने के लिए विधिवत पूजा अर्चना प्रारंभ की गई. महिलाओं ने तो देवी को खुश करने के लिए उनके सामने नृत्य भी किया. ऐसे में इन ग्रामीणों की लापरवाही से किस तरह से कोरोना संक्रमण हो सकता है इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है.
वहीं, वाराणसी और कुशीनगर में भी महिलाएं कोरोना वायरस को ‘देवी’ मानकर पूजा कर रही हैं. उनका मानना है कि इस बीमारी से देवी मां जल्द निजात दिलाएंगी. वाराणसी के काशी के जैन घाट किनारे भारी संख्या में महिलाएं जुटीं. जो कोरोना को देवी मानकर उनको प्रसन्न करने करने के लिए जुटी हैं. इसको लेकर बाकायदा 21 दिनों तक पूजा की जाएगी.
पिछले 24 घंटे में 7336 नए मामले
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. प्रदेश में पिछले 24 घंटो में 7336 नए मामले सामने आए हैं. जबकि इस दौरान 19669 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. हालांकि पिछले 24 घंटो में कोरोना से 282 लोगों की मृत्यु हुई है. प्रदेश में रिकवरी रेट में भी लगातार सुधार हो रहा है. जहां रिकवरी दर अब 91.4% प्रतिशत हो गई है. वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 123579 है.
WATCH LIVE TV
