News in Brief

Nalanda: पूरे बिहार में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच नालंदा से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. एक तरफ इस महामारी के दौर में डॉक्टर भगवान के रूप में दिन-रात एक कर कोरोना मरीजों की जान बचा रहे हैं.

वहीं, दूसरी तरफ नालंदा में एक ग्रामीण डॉक्टर ने जो किया है वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है. दरअसल, जिले के नगरनौसा थाना इलाके के खेदू बीघा गांव में एक ग्रामीण डॉक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. 

जब डॉक्टर महिला का जबरन रेप कर रहा था, तब महिला जोर-जोर से शोर मचाने लगी. महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े. 

इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर डॉक्टर को पकड़ लिया और बीच सड़क पर उसे पीट दिया. ग्रामीणों ने डॉक्टर के इस शर्मनाक करतूत के खिलाफ अपना गुस्सा जमकर निकाला है. जानकारी के अनुसार, गांव की महिलाओं ने भी पुरुषों के साथ मिलकर इस घिनौनी हरकत के लिए डॉक्टर की जमकर पिटाई की. इसके बाद गांव वालों ने इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी.

ये भी पढ़ें- तेजस्वी ने अपने सरकारी आवास को बनाया Covid Care Centre, सीएम नीतीश से की ये अपील

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई नहीं तो डॉक्टर के मॉब लिंचिंग की घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता था. इस घटना का सबसे बड़ा पहलू यह है कि आरोपी के परिवार ने महिला को धमकी भी दी है.

जब महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया तो डॉक्टर के परिवार वालों ने महिला को उसके दोनों बेटे को जान से मार देने की धमकी दी. इसके बाद धमकी के डर से गरीब महिला ने दहशत के कारण अपना मेडिकल नहीं करवाया. हालांकि, डॉक्टर ने अपना जुर्म कैमरे के सामने स्वीकार किया है. आरोपी अभी पुलिस की हिरासत में ही है.
(इनपुट- दीपक विश्वकर्मा )