News in Brief

गौतम बुद्ध नगर: देश की राजधानी दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर के लिए राहत की खबर है. अब जिले से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है. सोमवार (7जून) से सभी दुकानों और बाजारों को खोले जाने का रास्ता साफ हो गया है. लेकिन इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. हालांकि मॉल्‍स और कोचिंग सेंटर समेत कई चीजों पर अब भी रोक कायम रहेगी.

लखनऊ के 14 थानों में जल्द खोले जाएंगे ई-मालखाने, बस एक क्लिक में मिलेगी पूरी जानकारी

बंदिशों से कुल 71 जिले मुक्त 
कोरोना कर्फ्यू से राहत पाने वाले जिलों में चार और वाराणसी, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और मुजफ्फरनगर के नाम भी जुड़ गए हैं. इस तरह 600 से कम सक्रिय केस होने पर बंदिशों से कुल 71 जिले मुक्त हो चुके हैं और मात्र चार मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर और गोरखपुर जिलों में कोरोना कर्फ्यू रह गया है. इन चार जिलों में कोरोना के 600 से ज्यादा सक्रिय केस रह गए हैं.

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल के मुताबिक, लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर को छोड़कर सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है. इन 4 जिलों में सक्रिय मामले 600 से ज्यादा हैं. जबकि गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के सक्रिय मामले 600 से नीचे हैं. हालांकि जिले में शनिवार को कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या 610 थी.

Video: सोशल मीडिया पर छाई चूल्हे पर रोटी पका रही गांव की गोरी, खूबसूरती के कायल हुए लोग

कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही
दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है. आंकड़ों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि गौतमबुद्ध नगर में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लगाम लगा ली है. शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर जनपद में कोरोना संक्रमण के 53 नए मामले आए हैं. पूरे ज़िले में कोरोना वायरस के 665 एक्टिव मामले हैं. 

कोरोना के एक्टिव केस में कमी
यूपी में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 20,000 से नीचे पहुंच गई हैं. शनिवार को प्रदेश में सक्रिय केसों की संख्या 19,438 पहुंच गई जबकि पिछले 24 घंटे में नए केसों की संख्या 1092 दर्ज की गई. वहीं वाराणसी, गाजियाबाद, नोएडा और मुजफ्फरनगर में कोरोना के एक्टिव केस में कमी आई है.

मृतक रेलकर्मचारियों के आश्रितों के पेमेंट के लिए गठित हुई टास्क फोर्स, अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

WATCH LIVE TV