News in Brief

लखनऊ: प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. जिसके तहत एसीएस/प्रमुख सचिव/सचिव स्तर के 59 अफसरों को 75 जिलों में वरिष्ठ नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है. ये सभी नोडल अधिकारी एक हफ्ते संबंधित जिले में प्रवास करेंगे. 

शासन को देनी होगी रिपोर्ट
जिले में प्रवास के दौरान कोरोना संक्रमण रोकथाम, सीएचसी और पीएचसी में ऑक्सिजन बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे. इसके साथ ही जिला प्रशासन के कार्यों का निरीक्षण कर उसकी समीक्षा करेंगे. एक हफ्ते बाद वापस आकर शासन को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे.

उत्तर प्रदेश में 10% तक बढ़ सकते हैं बिजली के दाम, रेगुलेटरी सरचार्ज लगाने की हो रही तैयारी

गांवों में कोरोना से बचाव के लिए काम कर रही हैं निगरानी समितियां 
यूपी के ग्रामीण इलाकों में कोरोना महामारी को रोकने के लिये निगरानी समितियां बनाई गई हैं. गांव-गांव में कोरोना वायरस के खात्मे के लिये योगी सरकार के निर्देशों पर 60 हजार निगरानी समितियां दिन-रात मेहनत कर रही हैं. ‘टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट’ के मूलमंत्र पर समितियों के 4 लाख सदस्य प्रतिदिन हर घर तक पहुंच रहे हैं. जांच के दौरान बीमारी के लक्षण वाले लोगों को तत्काल इलाज दिया जा रहा है, जो घरों में आईसोलेट नहीं रह सकते हैं, उनको गांव के ही विद्यालयों, सामुदायिक केन्द्रों व स्वास्थ्य केन्द्रों पर इलाज की मुफ्त सुविधाएं दी जा रही है. 

भयंकर बीमारी है Black Fungus, यूपी में एक दिन में 3 मौतें, कइयों की हालत गंभीर

ये बनाए गए हैं नोडल अधिकारी
1. टी वेंकटेश – अयोध्या
2. राजन शुक्ला – महाराजगंज
3. डिंपल वर्मा – हरदोई
4. हेमंत राव – इटावा/औरैय्या
6. बीएल मीना – मुजफ्फरनगर/शामली
7. प्रभात सरंगी – एटा/हाथरस
8. सुरेश चंद्रा – बरेली
9. सुधीर गर्ग- प्रतापगढ़
10. भुवनेश कुमार – जौनपुर
11. बी हेकाली झिमोमी – देवरिया

नीचे देखें पूरी लिस्ट 

WATCH LIVE TV