News in Brief

नई दिल्ली: म्यांमार में इसी साल एक फरवरी को हुए सैन्य तख्तापलट के बाद अब तक करीब 800 लोग मारे जा चुके हैं. हजारों लोग घायल हैं और अब भी कई हथियारबंद विद्रोही गुट सेना पर हमले कर रहे हैं.

इस बीच म्यांमार की 32 वर्षीय ब्यूटी क्वीन तार तेत तेत ने बगावत कर दी है. वह सेना के खिलाफ जंग में स्थानीय समूहों के साथ जुड़ गई हैं.दरअसल तेत ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए सेना के खिलाफ बगावती बयान भी दिया है.

ये भी पढ़ें-फेरों से ठीक पहले पहुंची पुलिस, चौंक गए रिश्तेदार, लॉकडाउन में करवा रहे थे बाल विवाह

सोशल मीडिया पर असॉल्ट राइफल के साथ डाली अपनी तस्वीरें
तेत ने सोशल मीडिया पर असॉल्ट राइफल के साथ अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. साथ ही लिखा, ‘क्रांति सेब की तरह नहीं है जो तैयार होने के बाद गिर जाता है. हमें लड़ना होगा और निश्चित रूप से जीतना होगा.’ तेत ने आगे लिखा, ‘एक बार फिर से लड़ने का समय वापस आ गया है. चाहे आप एक हथियार, कलम, की-बोर्ड रखें या लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के लिए पैसे दान करें. हर किसी को सफल होने की कोशिश करते रहना चाहिए. मेरा संघर्ष जारी रहेगा. इसके लिए मैं अपना जीवन भी बलिदान करने के लिए तैयार हूं.’ 

गौरतलब है कि तेत वर्तमान समय में लोगों को जिमनास्टिक की ट्रेनिंग देती हैं. सेना के खिलाफ उनके पोस्ट के बाद कई लोग उनके समूह से जुड़ सकते हैं. 

बता दें कि 8 साल पहले ब्यूटी कॉन्टेस्ट के दौरान सेना द्वारा किए जा रहे अत्याचारों पर भाषण दिया था. जिसके बाद पूरी दुनिया का ध्यान म्यांमार के खराब हालातों की ओर गया था.

आपको बता दें कि तेत ने वर्ष 2013 में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट में म्यांमार का प्रतिनिधित्व किया था. जिसमें 60 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए तेत ने ब्यूटी क्वीन का खिताब अपने नाम किया था.

Watch LIVE TV-