
लखनऊ: चित्रकूट जेल में शुक्रवार को हुई खूनी गैंगवार पूरे प्रदेश में चर्चा में रही. जहां सुबह करीब दस बजे गैंगस्टर अंशुल दीक्षित ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मुकीम काला और मेराजु्द्दीन उर्फ मेराज अली को मौत के घाट उतार दिया. जिसके बाद उसने जब पुलिस पर फायर झोंक दिया तो पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में उसको ढेर कर दिया. इन तीनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी हैं.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए ये खुलासे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गैंगस्टर मुकीम उर्फ काला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि अंशुल दीक्षित ने 9MM पिस्टल से पश्चिमी यूपी के गैंगस्टर मुकीम उर्फ काला को 13 गोलियां मारकर छलनी कर दिया था. उसके शरीर मे 13 फायर आर्म इंजरी और करीब 5 बुलेट धंसे मिले. इसके अलावा अंशुल ने मुख्तार के करीबी मेराज को तीन गोली मारीं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर में एक और सीने में दो गोलियों के निशान मिले. वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारे गए अंशुल के शरीर में करीब 20 फायर आर्म इंजरी मिलीं.
उत्तर प्रदेश में 10% तक बढ़ सकते हैं बिजली के दाम, रेगुलेटरी सरचार्ज लगाने की हो रही तैयारी
डेढ़ घंटे चला घटनाक्रम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी बुलेट 9MM पिस्टल से दागे गए. आशंका है कि अंशुल के पास जेल में वारदात को अंजाम देने के लिए 9MM बोर की पिस्टल के साथ दो एक्स्ट्रा मैगजीन पहुंचाई गईं. जानकारी के मुताबिक मेराज को मारने के बाद अंशुल ने मुकीम पर फायर किया. गोली लगते ही मुकीम जान बचाने के लिए बैरक से बाहर भागते हुए जान बचाने की गुहार लगाता रहा लेकिन अंशुल उस पर फायर करता रहा. जिसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर अंशुल को मार गिराया.
घटना पर सीएम योगी दिखे बेहद नाराज
चित्रकूट की जिला जेल में शुक्रवार को गैंगवार में दर्जनों राउंड फायरिंग की गूंज लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास तक पहुंची. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रकार की घटना पर बेहद नाराजगी जताने के साथ ही सिर्फ छह घंटे के अंदर ही इस मामले की रिपोर्ट मांगी थी.
गहने का वजन कम बताकर दुल्हन ने तोड़ी शादी, फोन कर प्रेमी को बुलाया और खूब हुआ ड्रामा
6 घंटे में अधिकारियों ने CM योगी को सौंपी रिपोर्ट
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले पर जेल डीआईजी से 6 घंटे में एक संयुक्त टीम से घटना की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा था. जिसके बाद देर शाम डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी ने चित्रकूट जेल पहुंचकर घटनाक्रम का जांच की. जिसमें चित्रकूट जेल अधीक्षक एसपी त्रिपाठी, जेलर महेंद्र पाल समेत पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया.
इसके अलावा जेल डिपार्टमेंट में फेरबदल हुए. शैलेंद्र कुमार मैत्रेय को DIG जेल हेडक्वार्टर और DIG लखनऊ का प्रभार मिला है. संजीव त्रिपाठी को DIG जेल प्रयागराज और अयोध्या रेंज का प्रभार दिया गया. वहीं, अशोक कुमार सागर को चित्रकूट जेल का सुपरिटेंडेंट बनाया गया है. जबकि सीपी त्रिपाठी को चित्रकूट का जेलर नियुक्त किया गया.
WATCH LIVE TV
