
Pratapgarh: जिले के धरियावद विधानसभा क्षेत्र (Dhariyawad Assembly Constituency) के विधायक गौतम लाल मीणा (Gautam lal Meena) का आज सुबह उदयपुर (Udaipur) के एमबी अस्पताल में कोरोना के चलते निधन हो गया.
यह भी पढे़ं- Corona की जंग हार गए Rajasthan के एक और विधायक, नेताओं ने जताया शोक
बीजेपी विधायक गौतम लाल मीणा के निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. गौतम लाल मीणा प्रतापगढ़ के धरियावद से विधायक थे. वह तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे. वह साल 2003 में पहली बार विधायक चुने गए थे. वसुंधरा राजे तब पहली बार मुख्यमंत्री बनी थीं. इसके बाद साल 2013 और 2018 का विधानसभा चुनाव भी जीता.
यह भी पढे़ं- Congress के गुड़ामालानी विधायक Hemaram Choudhary ने दिया इस्तीफा, जानें बड़ी वजह
गौतम लाल मीणा का जन्म 22 जुलाई 1965 को हुआ था. खेती-बाड़ी करके अपना काम चलाने वाले गौतम लाल मीणा जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखते थे.
कई वरिष्ठ नेताओं ने जताया दुख
गौतम लाल के निधन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और बीजेपी के अन्य नेताओं ने संवेदना जताई है.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी गौतम लाल मीणा के निधन पर संवेदना जताई. सीपी जोशी ने कहा कि वे एक सरल स्वभाव के जनप्रतिनिधि थे और हर वर्ग का उनसे अच्छा संपर्क था.
Reporter- Avinash Jagnawat
