News in Brief

बेंगलुरु: कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से बुरी तरह जूझ रहे कर्नाटक (Karnataka) के लोगों को मदद देने के लिए मुख्‍यमंत्री बी.एस. येद्दियुरप्पा (B.S.Yediyurappa) ने 1,250 करोड़ रुपये का वित्तीय सहायता पैकेज (Relief Package) देने की घोषणा की है. मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कर्नाटक के सीएम ने अलग-अलग तबकों की मदद के लिए इस सहायता पैकेज का एलान किया. इसके तहत ऑटो टैक्‍सी ड्राइवर, फिल्‍म लाइन वर्कर्स, फुटपाथ पर सब्‍जी-फूल बेचने वालों आदि को सीधे नकद सहायता देने की घोषणा की. इसमें साथ ही पहले टीकाकरण कराने की सुविधा देने के लिए टीचर्स, लाइनमैन, सिलेण्डर डिलेवरी करने वालों फ्रंट लाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल करने की बात की. 

इन लोगों के खाते में सीधे पहुंचेंगे पैसे 

– कर्नाटक सरकार (Karnataka Government) ऑटो टैक्सी चालकों को 3 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देगी. 

– फूलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति हैक्‍टेयर के हिसाब से 10 हजार रुपये देगी. 

– फुटपाथ पर फूल और सब्जी बेचने वाले हॉकर्स को 3 हजार रुपये देगी.

यह भी पढ़ें: Corona: Arvind Kejriwal के बयान पर बवाल: Singapore ने Indian High Commissioner के समक्ष जताई नाराजगी

– फिल्म लाइन वर्कर्स को भी 3 हजार रुपये देगी. 

– प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सभी को 5 किलोग्राम चावल भी दिए जांगे. 

– असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को 2 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी. 

बता दें कि राज्‍य में केवल मई महीने में ही 6,500 से ज्‍यादा मौतें हो चुकी हैं. मौतों के मामले में यह राज्‍य देश में दूसरे नंबर पर आ गया है.