News in Brief

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले की आग ठंडी हो चुकी है. रिजल्ट हमेशा की तरह ही रहा और भारत ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी. जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने इशारे से पाकिस्तान का सबसे बड़े ब्लंडर का खुलासा कर दिया. मैदान में उतरने से पहले ही पाकिस्तान ने खुद के लिए हार की कब्र खोद ली थी. भारत के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 114 रन के स्कोर पर ही सिमट गई. 

पाकिस्तान ने जीता था टॉस

भारत के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की किस्मत अच्छी थी और टॉस जीत गए. लेकिन फैसला ढंग से नहीं ले पाए और गेंदबाजी चुन ली. कुछ अलग करने के चक्कर में सलमान ने अपनी टीम की हार की कब्र खोद डाली. जीत के बाद सूर्या ने बताया कि वह जो करना चाहते थे किस्मत से उन्हें वही दे दिया. पिच पहले बल्लेबाजी के लायक थी, लेकिन पाकिस्तान के कप्तान के लिए यह समझना आउट ऑफ सिलेबस था. भारत को पहले बैटिंग मिली और शानदार स्कोर खड़ा किया. 

Add Zee News as a Preferred Source

क्या बोले सूर्या? 

सूर्या ने मैच के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि यह इंडिया के लिए है. हमने वही क्रिकेट खेला, जो हम खेलना चाहते थे. मैंने आपको टॉस के समय भी बताया था. मुझे लगता है कि इस विकेट पर पहले बैटिंग करना बेहतर ऑप्शन था और जिस तरह से ईशान ने बैटिंग की और वह पिछले कुछ गेम में और डोमेस्टिक सर्किट में भी बैटिंग कर रहा था, उसने उसी तरह बैटिंग की और टीम को आगे ले गया.’

ये भी पढे़ं.. टीम इंडिया ने मारा PAK के गाल पर तमाचा, जीत के बाद नो हैंडशेक, दुनियाभर में बेइज्जती

अटैक करने की नहीं थी प्लानिंग

सूर्या ने अटैकिंग सवाल पर कहा, ‘अटैक करने का प्लान सच में नहीं था. हम वैसे ही खेलना चाहते थे जैसे हम खेल रहे थे. मुझे लगता है कि इशान ने कुछ अलग सोचा. 0 पर 1 के बाद, पावरप्ले में किसी को जिम्मेदारी लेनी थी और जिस तरह से उसने वह जिम्मेदारी ली, मुझे लगता है कि वह कमाल का था. मुझे लगता है कि हम पावरप्ले में बहुत आगे थे. 7 से 15 के बीच थोड़ा सा गैप था, लेकिन फिर यही T20 क्रिकेट की खूबसूरती है और जिस तरह से तिलक, शिवम और रिंकू ने बैटिंग की, मुझे लगता है कि यह तारीफ के काबिल था.’ सूर्या ने टीम के गेंदबाजों की भी जमकर तारीफ की.