News in Brief

Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमसांडी-चतरा रोड पर कुछ दिनों पहले एक अजीबों-गरीब आकृति सड़क पर दिखाई दी थी. जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया था. इस दौरान 36 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. ये आकृति छड़वा डैम पुल पर दिखाई दी थी. जिसके बाद बाद किसी ने इसे एलियन है तो कोई इसे भूत करार दिया था.

अब इस राज से पर्दा हट गया है. जमशेदपुर के रहने वाले दीपक हेंब्रोम का दावा है कि उन्होंने इस वीडियो को बनाया था. इसके अलावा उन्होंने इसे एलियन होने की बात को नकार दिया है. उन्होंने एक वीडियो में कहा है कि उन्हें अपने छह मित्रों के साथ चक्रधरपुर से वापसी के क्रम में रास्ते में नग्न अवस्था में एक महिला दिखाई दी थी. शुरू में वो भी डर गए थे, लेकिन बाद में वो अपने दोस्त के साथ वापस आते हैं और वीडियो बनाते हैं. 

उन्होंने आगे वीडियो में कहा है कि हजारीबाग में एलियन का दावा करना बिल्कुल गलत है. उन्होंने ने सिर्फ 30 मिनट का वीडियो अपने whatsapp स्टेट्स पर लगाया था. जिसे लोगों ने डाउनलोड कर के वायरल कर दिया था. 

इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके पास इस घटना का पूरा वीडियो है. इस वीडियो में दिखने वाले महिला किसी गांव की रहने वाली है. वो रात में पूजा करने के लिए नग्न अवस्था में आई थी. लोग उनके सिर्फ 30 सेकेंड के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- पटना में शुरू हुआ 2 से 18 साल के बच्चों पर Vaccine Trial, आज 3 को दिया गया ट्रायल डोज

बता दें कि लड़के का वीडियो सामने आने के बाद इसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. जबकि महिला का वीडियो भी लगातार शेयर किया जा रहा है. हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि ज़ी बिहार-झारखंड नहीं करता है.

(इनपुट-यादवेंद्र सिंह)