News in Brief

नीलम पड़वार/कोरबा: जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुनगाडीह में एक हिरण की मौत होने का मामला सामने आया है. हिरण की मौत तब हुई जब वह जंगली हिरण भटकते हुए आबादी क्षेत्र में आ गया और गांव के पास बने निर्माणाधीन ब्रिज पर चढ़ गया,. तभी उस पर कुत्तो की नज़र पड़ गयी. हिरण को देखते ही कुत्तों ने हिरण पर हमला कर दिया. कुत्तों से अपनी जान बचाने के दौरान हड़बड़ाहट में वह ब्रिज से नीचे गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गई. 

कलयुगी बेटा बना पिता की जान का दुश्मन, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

पानी के तलाश में आबादी क्षेत्र में आने की संभावना
पानी के अभाव में वन्यप्राणी हिरण की मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है. कयास लगाया जा रहा है कि हिरण प्यासा रहा होगा और पानी की तलाश में भटकते हुए जंगल से गांव पहुंच गया होगा. 

जंगल में नहीं बचा है पानी
गौरतलब है की पाली क्षेत्र में पिछले साल औसत बारिश हुई थी. जबकि इस वर्ष मानसून ने अभी तक दस्तक नहीं दी है, जिसकी वजह से जंगलों के अंदर जल स्रोत सूखे पड़े हुए है. यही वजह है कि वन्यप्राणी पानी के लिए भटक रहे हैं. पानी की तलाश में आबादी क्षेत्र पहुंच रहे हैं और काल के गाल में समा रहे हैं.

वन विभाग के अधिकारियों की माने तो जंगलों में वन्यप्राणियों के लिए कई जगह तालाब व स्टॉप डैम बनवाए गए हैं. वन अमले की कार्यों का अगर जायजा लिया जाए तो उनका कार्य महज कागजों में हुए हैं. धरातल में जाकर देखने पर आपको तालाब या स्टॉप डैम नज़र ही नहीं आएंगे. कहीं पर यदि तालाब खुदे है या स्टॉप डैम दिख भी गए तो बिना जांच के ऐसे क्षेत्र में इनका निर्माण हुआ है, जिसके आसपास कोई जल स्रोत है ही नहीं जिसकी वजह से वो भी सूखे हुए ही मिलेंगे.    

जानिए क्यों अनलॉक की गाइडलाइन से खफा हैं जबलपुर के व्यापारी, जिला प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप….

सड़क निर्माण और कोल माइंस से जंगलों का हो रहा सफाया
बिलासपुर-अम्बिकापुर मुख्य मार्ग के निर्माण के लिए तथा SECLकोल माइंस से कोयला खनन के लिए पाली क्षेत्र में बड़ी मात्रा में पेड़ों की कटाई की गई है. पेड़ों की कटाई से क्षेत्र के जंगलों का सफाया हो गया है. जिससे जंगली जानवरों को रहवास की समस्या उतपन्न हो गई है और गर्मी में पीने के पानी के लिए मजबूरन रिहायशी क्षेत्र में आना पड़ता है. जिससे वे दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं.

WATCH LIVE TV