
Ranchi: कोरोना (Corona) की दूसरी लहर पांव पसार रही है. वहीं, एक तरफ राज्य में वैक्सीन को लेकर जारी आदेश पर सियासत चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ राज्य के फिनांस मिनिस्टर ने इससे संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि इसमें कोई भर्म की स्थिति नहीं है लेकिन अगर कुछ कंफ्यूजन है तो उसे दूर किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: कांग्रेस MLA इरफान अंसारी ने झारखंड सरकार से E-Pass रद्द करने की मांग की, बताई ये वजह
वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव (Finance Minister Rameshwar Oraon) ने कहा कि ‘मैं स्पष्ट कर दूं कि मेरी जो जानकारी है इसमें बाहरी भीतरी का कोई प्रश्न नहीं है. झारखंड में जो है सरकार सभी को मुफ्त टीका दे रही है.’ साथ हीं, उन्होंने विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर कहा कि ‘टीके के मामले पर बाहरी भीतरी का भ्रम फैलाया जा रहा है लेकिन ऐसी कोई बात नहीं.’
विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर रामेश्वर उरांव का कहना है कि कोई कंफ्यूजन नहीं है. झारखंड सरकार मुफ्त टीका मुहैया कराएगी लेकिन जो बाहर से आकर लगा रहे हैं, उनको कैसे रोका जाए. यह अलग बात है. लेकिन टीके को लेकर बाहरी भीतरी या फिर डोमिसाइल का कोई सिद्धांत लागू नहीं है और वैसे जो लोग यहां रह रहे हैं यहां काम कर रहे हैं उनको भी मुफ्त टीका मिलेगा चाहे वो टेंपरेरी या परमानेंट हो.
ये भी पढ़ें: झारखंड सरकार को कौन लोग सलाह देते हैं जो सफल नहीं होती है?: सीपी सिंह
साथ हीं, उन्होंने कहा कि ‘जो कंफ्यूजन है उस पर मैं कहूंगा कि सरकार से जो उच्चतम पदाधिकारी हैं वह स्पष्ट करें कि बाहरी भीतरी का सवाल नहीं है. जो झारखंड के हैं सभी को मुफ्त टीका दिया जाएगा यह स्पष्ट होना चाहिए.
(इनपुट-मनीष मेहता)
