
भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी से फोन पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है, प्रदेश केंद्र सरकार की मदद का आभारी है.
रिकवरी बढ़ी, पॉजिटिविटी रेट हुआ कम
सीएम ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पीएम से चर्चा की, उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के अंदर 5,700 नए कोविड केस दर्ज हुए. जो पिछले 46 दिनों में सबसे कम है. इस दौरान करीब 11,513 मरीज डिस्चार्ज भी हुए, रिकवरी रेट 87% पहुंच गया. रविवार को पॉजिटिविटी दर 9.15% फीसदी रही, यानी 100 लोगों की कोरोना जांच कराने पर अब 9 से 10 लोगों में ही संक्रमण की पुष्टि हो रही है.
आज प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से फोन पर चर्चा की और मध्यप्रदेश में #COVID19 की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।
मध्यप्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है। आज पॉजिटिव केस 5,700 आये हैं, जबकि डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 11,513 है। आज रिकवरी रेट 87% पॉजिटिव रेट 9.15% है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 17, 2021
केंद्र सरकार की मदद से काम आसान
सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से मध्य प्रदेश को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन प्राप्त हो रहे हैं. इस सहयोग के लिए सीएम ने पीएम को धन्यवाद दिया. मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गांवों में संक्रमण रोकने के लिए किल कोरोना अभियान चलाया जा रहा, जिससे कि गांव में भी संक्रमितों को पहचान कर उनका इलाज हो सके.
ब्लैक फंगस से लड़ने को तैयार प्रदेश सरकार
सीएम ने बताया कि राज्य के गांव-गांव में पंचायत स्तर तक क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन किया गया. उनसे समय-समय पर वैक्सीनेशन व स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली जा रही है. प्रदेश में पोस्ट कोविड केयर सेंटर के साथ पांच मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस इन्फेक्शन के इलाज के लिए विशेष वार्ड भी बनाए गया. इन स्थानों पर मरीजों को निशुल्क उपचार दिया जा रहा है.
प्रधानमंत्री जी को पोस्ट कोविड केयर सेंटर और मध्य प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के उपचार के लिए विशेष वॉर्ड बनाये जाने तथा नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था से अवगत कराया।
मा. श्री @narendramodi जी ने कोरोना और ब्लैक फंगस बीमारी के उपचार में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 17, 2021
पीएम मोदी ने MP सरकार को दिया आश्वासन
प्रदेश की व्यवस्थाओं को जान पीएम मोदी ने भी कोरोना और ब्लैक फंगस बीमारी के उपचार में हर संभव मदद का आश्वासन दिया. सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र के सहयोग से राज्य के 8 करोड़ लोगों को कोरोना से जरूर बचाएगी.
यह भी पढ़ेंः- साध्वी प्रज्ञा का दावा- गोमूत्र पीने से नहीं हुआ कोराना, सभी पालें गाय और ऐसा करें
WATCH LIVE TV
