News in Brief

Player to Watch out in T20 World cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. कई नए चेहरे इस टूर्नामेंट में नजर आने वाले हैं जिनके पास हीरो बनने का गोल्डन चांस होगा. इनमें से एक नाम ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर कूपर कोनोली का भी है जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलने उतरेंगे. ये वो खिलाड़ी है जो अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर मैच को पलटने का माद्दा रखता है.  आइए जानते हैं कि उनके टी20 आंकड़े कैसे हैं?

कहीं भी बैटिंग करने पर सक्षम

युवा ऑलराउंडर कूपर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के अलावा घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. कूपर की खास बात ये है कि वो 1 से लेकर 7 तक बल्लेबाजी क्रम पर बैटिंग कर सकते हैं. टी20 वर्ल्ड कप ही नहीं बल्कि आईपीएल में भी कोनोली धमाल मचाते दिख सकते है. अपनी अटैंकिंग बल्लेबाजी से उन्होंने सभी का ध्यान खींचा है. 22 साल की उम्र में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए पंजा खोला और छोटे फॉर्मेट में कंगारू टीम के लिए सबसे कम उम्र में ये कारनामा करने वाले खिलाड़ी बने.

Add Zee News as a Preferred Source

आईपीएल में हुई पैसों की बारिश

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने इस ऑलराउंडर पर पैसों की बारिश कर दी. पंजाब ने उन्हें 3 करोड़ की मोटी रकम के साथ अपनी टीम में शामिल किया. स्पिन फ्रैंडली पिच पर कूपर अपनी फिरकी गेंदबाजी कहर ढा सकते हैं. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-XI में जगह पाना कोनोली के लिए एक चैलेंज होगा. उन्हें ग्लेन मैक्सवेल और मैथ्यू शॉर्ट जैसे दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर्स की कड़ी टक्कर है.

ये भी पढ़ें.. पाकिस्तान ने 2650 दिनों बाद ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह हराया,सैम अयूब रहे मैच के हीरो

कैसे हैं आंकड़े?

कूपर कोनोली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था. हालांकि उन्होंने आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 26 जुलाई 2025 को अपने देश के लिए खेला था. कूपर कोनोली ने अब तक 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. लेकिन सिर्फ 2 बार ही उनकी बल्लेबाजी आई है. कूपर ने 2 पारियों में 13 रन बनाए हैं और 1 विकेट लिया है.