
Dungarpur: जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के ओडा बड़ा फला डोली में एक व्यक्ति ने बीती रात शराब पीकर घरवालों से झगड़ा किया. वहीं सुबह पशुघर में उसका शव पत्नी की साड़ी से लटका हुआ मिलने पर सनसनी फैल गई. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
यह भी पढ़ें- Dungarpur : 9वीं क्लास की छात्रा ने पेड़ से फांसी लगाकर की खुदकुशी, स्कूल के छात्र पर प्रताड़ना का आरोप
डूंगरपुर जिले के बिछीवाडा थाने के थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ओडा बड़ा फला डोली निवासी 45 वर्षीय अनिल पिता कालू डामोर शराब के नशे में आये दिन घर वालो से झगड़ा किया करता था. बीती रात भी अनिल डामोर ने शराब का सेवन किया. वहीं शराब पीने के बाद अनिल ने घर में जमकर धमाल मचाई.
अनिल ने शराब के नशे में घरवालों से झगड़ा किया और पशुघर में बंधे मवेशियों को भी खोलकर भगा दिया. वहीं इसके बाद पशुघर में ही सो गया. इधर, सुबह जब परिजन उठे तो देखा की अनिल ने पशुघर में अपनी पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए.
वहीं ग्रामीणों ने मामले की सुचना बिछीवाडा थाना पुलिस को दी. सुचना पर बिछीवाडा थाने की कनबा पुलिस चौकी प्रभारी पोपटलाल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया. वहीं पुलिस ने शव को मौके से उठवाकर डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. जिला अस्पताल की मोर्चरी में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया. वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Reporter: Akhilesh Sharma
