News in Brief

Sawai Madhopur:  मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के बनास नदी में सोमवार को डूबे युवक का आज 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा. बनास नदी में डूबे मलारना डूंगर निवासी 32 वर्षीय युवक मकसूम खान पुत्र मारूफ खान को ढूंढने के लिए अल सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

बढ़ते जलस्तर से रेस्क्यु में परेशानी
बता दें कि तहसीलदार किशन मुरारी मीणा और थाना अधिकारी राजकुमार मीणा के नेतृत्व में भरतपुर से आई एसडीआरएफ और सवाई माधोपुर से पहुंची सिविल डिफेंस की टीमों ने युवक को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, परंतु युवक का फिलहाल कोई पता नहीं चल पाया है. थाना अधिकारी राजकुमार मीणा ने बताया कि युवक को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों के द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

5 किलोमीटर की परिधि में युवक को ढूंढने के बाद भी फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं लगा है. तहसीलदार किशन मुरारी मीणा ने बताया कि टोंक सहित सवाई माधोपुर के ऊपरी इलाकों में बारिश के चलते बनास नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है. जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में खासी परेशानी उठानी पड़ रही है.

यह भी पढ़ें: बनास नदी में बहे युवक का नहीं लगा सुराग, एसडीआरएफ टीम ना पहुंचने से ग्रामीण नाराज

पहले भी हो चुके हैं हादसे
गौरतलब है कि पिछले 22 दिन में मलारना डूंगर क्षेत्र की बनास नदी में पानी में डूबने से 4 लोगों की मौत हो चुकी है. इससे पहले भारजा बनास नदी के निर्माणाधीन एनीकट में 31 जुलाई को अजनोटी निवासी आशीष मीणा और 17 अगस्त को सूरवाल निवासी इनायत खान की डूबने से मौत हो गई. महेश्वर बनास नदी ने गत दिनों 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हुई थी. 

सवाई माधोपुर जिले की खबरों के लिए यहां क्लिक करें. 

अन्य खबरें: Rajasthan Weather Update : बारिश ने तोड़ा 66 सालों का रिकॉर्ड, अब कोटा, उदयपुर और जोधपुर में भारी बारिश की चेतावनी​

माही बांध में पानी की आवक जारी, 16 गेट बांध के खुले, प्रशासन ने अलर्ट किया जारी