
नोएडा: अरब सागर में बने समुद्री तूफान ताउते (Tauktae Cyclone) का असर पूरे उत्तर-पश्चिमी भारत के मौसम पर पड़ा है. दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मंगलवार सुबह से घने बादल छाए हैं. साइक्लोन के लैंडफॉल करने के बाद मौसमी गतिविधियों तेजी से बदल रही हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी यूपी में आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है.
दुनिया में साथ आए दो भाई, 24वें जन्मदिन पर हुआ कोरोना, दोनों ने साथ ही छोड़ दी दुनिया
मानसून से पहले की सबसे भारी बारिश होने का अनुमान
बुधवार को मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और सहारनपुर सहित वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं. मौसम विभाग ने इन सभी क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम 20 मई तक ऐसा ही बना रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो 19 मई को मानसून से पहले की सबसे भारी बारिश होने का अनुमान है.
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाई का कोरोना से निधन, ऋषिकेश AIIMS में चल रहा था इलाज
पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों में बारिश का अनुमान
यूपी के फिरोजाबाद, हाथरस, नरौरा, राया, इगलास, अलीगढ़, अतरौली, काशगंज, मथुरा, सहसवां, एटा, नंदगांव, बरसाना, जहांगीराबाद, खुर्जा, पहासू, टूंडला, आगरा, जट्टारी, के अलग-अलग स्थानों पर 18 मई को हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है. बीते एक सप्ताह से तापमान बढ़ा है, इससे गर्मी भी बढ़ी है. बारिश होने से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
कमरे में बंद कर रस्सी से बांध दिए हाथ पैर, बिलखता रहा युवक लेकिन नहीं रुकीं बेल्टें!
ताउते चक्रवात से गुजरात और महाराष्ट्र में जनजीवन प्रभावित
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ताउते साइक्लोन सोमवार रात को 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरात तट से टकराया. गुजरात में 1.5 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगों पर पहुंचाया गया. इसके प्रभाव से गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल समेत कई अन्य राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही हैं. अब तक गोवा, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में 12 की मौत हो चुकी है.
WATCH LIVE TV
