News in Brief

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां पर बीते शनिवार की सुबह पति-पत्नी के विवाद हुआ, जिसमें गुस्साई महिला घर छोड़कर अपने मायके चली गई. इसके बाद नशे में धुत पति ने अपने घर को आग के हवाले कर दिया. जब वह खुद आग की चपेट में आया तो जान बचाने के लिए खिड़की से कूदा. आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, फायर ब्रिगेड के देरी करने की वजह से आस-पास के दो और मकानों में आग फैल गई.

सज-धजकर शॉपिंग करने निकला डॉगी, यूजर्स बोले- अकेले न बाजार जाया करो

लड़ाई के बाद सचिन ने खुद को कमरे में बंद किया
मामला कोतवाली क्षेत्र के डालमपाड़ा का है. मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, दो भाई सचिन और पुनीत एक घर में रहते हैं. पुनीत ने मीडिया को जानकारी दी थी कि सचिन शराबी है और आए दिन इस वजह से उसमें और भाभी पूनम में लड़ाई होती रहती थी. ऐसी ही एक लड़ाई बीते शुक्रवार को भी हुई थी. परेशान पूनम सब छोड़कर अपने मायके चली गई. तभी से सचिन ने खुद को अपने कमरे में कैद कर लिया.

UP के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आई नई WhatsApp सुविधा, घर बैठे मिलेंगे ये लाभ

पड़ोस के मकान भी आग की चपेट में
पुलिस ने जानकारी दी है कि शनिवार, 5 जून की सुबह अचानक सचिन के कमरे में आग लगी. वह भी आग की चपेट में आया और खिड़की से कूद गया. आग देख इलाके में भी हड़कंप मचा. अगल-बगल के दो मकान भी आग में झुलस गए. फायर बिग्रेड को सूचना दी गई. लेकिन संकरी गलियां होने की वजह से गाड़ी अंदर ले जाने में दिक्कत हो रही थी. 

योगी सरकार नहीं सहेगी भ्रष्टाचार, 3 SDM को डिमोट कर बनाया तहसीलदार

आग पर पाया कंट्रोल
घंटों की मेहनत के बाद फायर ब्रिगेड ने तीनों मकानों की आग पर काबू पाया. जब तक पुलिस वहां पहुंची, तब तक सचिन कम से कम 70 प्रतिशत झुलस चुका था. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

WATCH LIVE TV