
कभी टीम इंडिया का फ्यूचर कहे जाने वाले पृथ्वी शॉ का ग्राफ 2022 से नीचे आ गया. टीम इंडिया में डेब्यू में शतक के बाद उनकी तुलना सचिन जैसे महान खिलाड़ी से हुई. लेकिन हीरो से जीरो बने तो टीम इंडिया में वापसी दूर बल्कि घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में भी उठना मुश्किल हो गया है. हालांकि, अब पृथ्वी की गाड़ी पटरी पर लौटती दिख रही है. आईपीएल में कभी 7 करोड़ के बिकने वाले पृथ्वी को पिछले साल मेगा ऑक्शन में किसी ने भाव ही नहीं दिया. इस बार उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दमदार बैटिंग की और वापसी की उम्मीद जगाई, लेकिन ऑक्शन के दो राउंड अनसोल्ड गए. अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी लाज बचाई. अब मौके पर चौका लगाने के लिए पृथ्वी तैयार हैं.
अंत में लगी बोली
पृथ्वी शॉ पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने पेडल नहीं उठाया. दो राउंड अनसोल्ड रहने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने ही उनकी उम्मीद जगाई और 75 लाख में खरीद लिया. इस बार आईपीएल में उनके लिए करो या मरो की स्थिति बन चुकी है. हालांकि, विजय हजारे ट्रॉफी में सिक्किम के खिला पृथ्वी शॉ का बल्ला बोला है और उन्होंने 47 गेंद में 51 रन की दमदार पारी खेली.
महाराष्ट्र के स्टार परफॉर्मर
पृथ्वी शॉ और राजवर्धन हैंगरगेकर महाराष्ट्र के स्टार परफॉर्मर रहे, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में सिक्किम को 8 विकेट से आसानी से हरा दिया. अक्टूबर में पृथ्वी शॉ के बल्ले से दोहरा शतक भी देखने को मिला था. सिक्किम टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी और ओपनर अमित राजेरा और के साई सत्विक ने एक मजबूत पार्टनरशिप बनाई. उन्होंने टीम को 50 रन के पार पहुंचाया, लेकिन हैंगरगेकर ने आखिरकार 17वें ओवर में सत्विक को 32 रन पर आउट करके पार्टनरशिप तोड़ दी.
ये भी पढ़ें.. 4 विकेट पर थम जाती कहानी… पंजा खोलने को बेताब टीम इंडिया की स्टार, मैच के बाद बयां किया दर्द
महाराष्ट्र को मिला आसान लक्ष्य
महराष्ट्र की तरफ से हैंगरगेकर ने 4/21 के आंकड़े दर्ज किए. उनकी कसी हुई बॉलिंग की बदौलत टीम को 151 रन का आसान लक्ष्य मिला. जवाब में, ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम ने पृथ्वी शॉ और अर्शिन कुलकर्णी की ओपनिंग जोड़ी की बदौलत मजबूत शुरुआत की. शॉ दोनों में से ज्यादा आक्रामक साबित हुए और कुछ शानदार शॉट खेलकर अपना अर्धशतक पूरा किया. आगे भी शॉ के प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी और आईपीएल का आगामी सीजन भी उनके लिए खास साबित हो सकता है.
