
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. कानपुर में एक नाबालिग लड़की का बॉयफ्रेंड जेल में बंद था और उसकी जमानत नहीं हो रही थी. इस बात से नाराज लड़की ने बीते बुधवार फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि उसके पड़ोस में रहने वाली एक लड़की ने नाबालिग के शव को फांसी पर लटका देखा तो तुरंत उसके घरवालों को बताया. जैसे ही परिजनों को यह सूचना मिली, वह आनन-फानन में उसके पास पहुंचे. तब तक नाबालिग लड़की दम तोड़ चुकी थी.
जहर एक्सपायर होने पर कम असरदार होता है या और ज्यादा जहरीला? यहां मिलेगा जवाब
घरवाले काम पर गए थे तभी नाबालिग ने किया ऐसा
मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतक नाबालिग लड़की के घर में उसके माता-पिता और दो भाई रहते थे. बीत बुधवार चारों लोग काम पर निकले. माता-पिता फैक्ट्री और भाई गैराज के लिए. उस समय लड़की घर पर अकेली थी. उस समय लड़की ने पंखे से फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली. इसी बीच लड़की की सहेली उसके घर आई तो अपनी दोस्त को फांसी पर झूलता देखा. वह चिल्लाते हुए बाहर निकली और मोहल्ले वालों को खबर दी. इसके बाद मृतक लड़की के घरवालों को बुलाया गया.
मोबाइल और कंप्यूटर की स्पेस खाने वाली Temp Files क्या होती हैं? इन्हें डिलीट करना सही है?
लड़की के प्रेमी को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिग लड़की मोहल्ले के ही एक युवक को चाहती थी. एक दिन युवक उसे अपने साथ कहीं ले गया और किसी को खबर नहीं की. ऐसे में बहुत ढूंढने के बाद लड़की के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और युवक के पास से लड़की को बरामद कर लिया. इतना ही नहीं, लड़की के परिजनों की तहरीर पर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
जानते हैं सरकारी कामों में तहसीलदार, लेखपाल और कोतवाल का क्या होता है रोल? जानें यहां
प्रेमी को नहीं छोड़ रही थी पुलिस
मृतक लड़की के भाई ने मीडिया को बताया कि जब से उसका बॉयफ्रेंड जेल में बंद था, तबसे उसकी बहन परेशान रहने लगी थी और सबसे बात करना भी बंद कर दी थी. उसका कहना है कि लड़की कई दफे उससे मिलने के लिए जेल भी गई थी. वह उसको जेल से छुड़ाना चाहती थी, लेकिन युवक की जमानत नहीं हो रही थी. इस बात पर उसकी मां ने भी कई बार उसको डांटा था. लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह इतनी तनाव में है कि आत्महत्या कर लेगी.
WATCH LIVE TV
