News in Brief

Samastipur: समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है. अपराधियों ने यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. दरअसल, पूरा मामला समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बाघमारा गाछी के पास की है. अपराधियों ने घटना को अंजाम देर रात में दिया, वहीं मृत युवक की पहचान दीपक देव के रूप में हुई है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस ने मौके से एक मोबाइल, डायरी और चार खोखे भी बरामद किए हैं. 

ये भी पढ़ें- Jharkhand कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने की हेमंत सरकार की तारीफ, कहा- कोरोना को रोकने में हुए सक्षम

पुलिस के मुताबिक, मृत युवक शराब के एक मामले में जेल जा चुका है. शुरुआती जांच में पता चला है कि ये हत्या रुपए के लेनदेन के विवाद में हुई है. पुलिस की टीम कई दूसरे एंगल को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है. हालांकि, अभी भी हत्यारे पुलिस के चंगुल से बाहर हैं.

इधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खूब हंगामा किया और सड़क को जाम कर दिया, करीब चार घंटे तक स्थानीय लोगों ने रोड को जाम रखा. इसके बाद गुस्साए लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत करवाया.