
भोपाल: मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान ताऊ ते के असर के चलते 3 दिन से लगातार झमाझम बारिश हो रही है. मंगलवार को भी राज्य के 30 जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई. वहीं बुधवार को भी उत्तरी मध्य प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई.
सिवनी जिले में झमाझम बारिश से गेहूं खरीदी केंद्र में खुले में रखी हजारों क्विंटल गेहूं भीग जाने से खराब होनी शुरू हो गई है. गेहूं उपार्जन केंद्रों में पानी भर गया है, जिसके कारण किसानों के खून पसीने की उपज भीग गई है.
ये भी पढ़ें-राजधानी भोपाल के ये डॉक्टरः बगैर PPE किट पहने, मरीजों को दे रहे मुफ्त इलाज, वजह जानकर हो जाएंगे भावुक
किसानों का कहना है कि उन्हें बारदाना नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से गेहूं खुले में रखी है और बार-बार मांग करने पर भी उन्हें बारदाने नहीं मिल पा रहे हैं. यही कारण है कि किसान खुले में गेहूं का ढेर लगाने में मजबूर हैं.
राजधानी में भी बारिश की संभावना
राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी बूंदाबांदी होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो ताऊ ते तूफान राजस्थान पहुंच चुका है. जिससे लगातार नमी आ रही है. आज बुधवार एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बन रहा हैं. इन दोनों के आपस में टकराने के कारण अगले दो दिन गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.उत्तरी मध्य प्रदेश ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, सागर, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में भारी बारिश हो सकती है.
इन हिस्सों में हो रही बारिश
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में इसमें मंडला में 58 एमएम, सिवनी 58.2 एमएम, सतना 55.0 एमएम, उमरिया 55.4 एमएम, छिदवाड़ा 44.0 एमएम, गुना 35.4 एमएम, दतिया 33.4 एमएम, नौगांव 24.0 एमएम, दमोह 18.0 एमएम, टीकमगढ़ 23.0 एमएम, श्योपरकलां 18.0 एमएम, उज्जैन 4.0 एमएम, शाजापुर 5.0 एमएम, रतलाम 5.0 एमएम, होशंगाबाद 15.8 एमएम, पचमढ़ी 10.0 एमएम, बैतूल 3.6 एमएम, सागर 16.0 एमएम, रायसेन 1.6 एमएम, ग्वालियर 15.0 एमएम, सीधी 27.4 एमएम, रीवा 11.0 एमएम, नरसिंगपुर 4.0 एमएम, मलकाजखंड 2.2 एमएम, भोपाल 2.1 एमएम, खजराहो 40.0 एमएम, इंदौर 0.4 एमएम, जबलपुर 23.4 एमएम, धार 0.2 एमएम, भोपाल शहर 3.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है.
Watch LIVE TV-
