
Patna: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने कहा है कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने 77 वें मन की बात में देशवासियों को भरोसा दिलाया है कि कोरोना (Corona) महामारी से घबराने की जरूरत नहीं है.’ साथ ही, पांडेय ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री ने कारोना की लड़ाई में यहां सेना के जवानों और फ्रंटलाइन वर्कर्स की तारीफ की. वहीं, महामारी में अनाज उत्पादन करने के लिए अन्नदाताओं की सराहना कर किसानों को गौरवान्वित करने का काम किया है.’
ये भी पढ़ेंः बिहार: नर्सों ने स्थाई नौकरी की मांग को लेकर मंगल पांडेय का आवास घेरा, फिर मिला आश्वासन
उन्होंने कहा कि ‘मन की बात (Mann Ki Baat) में माननीय प्रधानमंत्री ने मुजफ्फरपुर की शाही लीची की चर्चा कर बिहार का मान बढ़ाने का काम किया है.’ साथ ही, कहा कि ‘किसानों के प्रयास से अब यह शाही लीची हवाई मार्ग से लंदन भेजी जा रही है, ताकि किसानों को ज्यादा मुनाफा हो. यह बिहार के लिए गौरव की बात है.’
उन्होंने कहा कि ‘लीची उत्पादकों की सुविधा के लिए सरकार ने 2018 में जीआई टैग दिया. जिससे लीची की पहचान मजबूत हो. अब मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के किसान लीची को कहीं भी बेच सकते हैं.’
ये भी पढ़ेंः मंगल पांडे का दावा, बिहार में 10 मई को होगी 1000 डॉक्टरों की बहाली
मंगल पांडेय ने कहा कि ‘आज के इस विशेष दिवस को भाजपा कार्यकर्ता सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं. साथ ही, देश बिहार राज्य के 20 हजार गांवों में सेवा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके तहत लोगों को मास्क, सेनेटाईजर एवं साबुन सहित कच्चे अनाज एवं पके अनाज वितरित किए गए हैं और सेवा ही संगठन इस मंत्र के साथ कार्यकर्ता समाज की सेवा में लगे हुए हैं.’
