
Madhubani: सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का दावा करती है. लेकिन कई इस कोरोना काल में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं. जो सिस्टम पर सीधे सवाल उठा रही है. साथ ही कहीं अस्पताल है तो डॉक्टर नहीं , कहीं अस्पताल भूतबंगला बना है, तो कई अस्पतालों में लटका ताला हुआ है और कही अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा की हालात बदहाल है.
ये भी पढ़ेंः DMCH परिसर जलमग्न और प्रदूषित, घूमते दिखे सूअर, नर्स बोली- 26 सालों से है यही हाल
मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमगांव इलाके में ठेले पर स्वास्थ्य व्यवस्था निर्भर है. दरसअल बीमार बुजुर्ग महिला को ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. यह मामला नहरनियां पंचायत का है. यहां एक वृद्ध महिला मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए जब एम्बुलेंस का फोन नहीं लगा तो मजबूरन ठेले पर लादकर वृद्धा को ले जाना पड़ा.
बहरहाल अस्पताल में मरीजों को ले जाने के लिए इन दिनों गरीब व असहाय लोगों को ठेले का सहारा लेना पड़ रहा है. साथ ही, लोग फोन करते थक जाते हैं. लेकिन एम्बुलेंस का नम्बर नहीं मिलता है.
ये भी पढ़ेंः बिहार के इस अस्पताल में दहशत में डॉक्टर-स्वास्थ्यकर्मी, कहा-मौत के साए में जी रहे हैं हम!
वहीं, लोग विवश होकर घायल व मरीजों को ठेले से अस्पताल लेकर पहुंचते हैं. इधर स्थानीय लोगों ने कहा कि ‘अधिकिरियो की लापरवाही के कारण इलाके में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा है.’
(इनपुट- बिंदु भूषण)
