News in Brief

अनुज मिश्रा/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे. राज्यपाल मध्य प्रदेश का दौरा खत्म कर लखनऊ पहुंच चुकी हैं. उन्होंने राजभवन में अधिकारियों के साथ बैठक की. इसके बाद इन कयासों को और बल मिल गया है कि यूपी सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

पुलिस पर आरोप: मास्क न लगाने पर युवक के हाथ-पैर पर ठोंकी कील, SSP ने बताया आरोपों को बेबुनियाद

शाम 7 बजे राज्यपाल से मिलेंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात के लिए आज शाम 7 बजे का वक्त मांगा है. ये भी कहा जा रहा है कि राज्यपाल से मिलकर सीएम योगी कोरोना के नियंत्रण के लिए किए गए दौरों पर भी रिपोर्टें देंगे. आपको बता दें कि 15 दिन से राज्यपाल मध्य प्रदेश में थीं. लालजी टंडन के देहांत के बाद से आनंदीबेन पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल का कार्यभार भी संभाल रही हैं.

खत्म होगी शव को दफन करने की परंपरा, श्रृंगवेरपुर घाट पर जल्द बनेगा विद्युत शवदाह गृह

पूर्व IAS एके शर्मा को लेकर कयासबाजी
कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व आईएएस एके शर्मा को राज्य सरकार में कोई बड़ी ​जिम्मेदारी दी जा सकती है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश भाजपा की कमान सौंपने की चर्चा भी चल रही है. दरअसल 19 मार्च 2017 को सरकार गठन के बाद 22 अगस्त 2019 को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार किया था. उस दौरान उनके मंत्रिमंडल में 56 सदस्य थे.

लॉकडाउन में 35 हजार की नौकरी छूटी तो युवती बन गई शराब तस्कर, 1 पौव्वे पर 20 रुपये मुनाफा

योगी कैबिनेट में कुल 60 मंत्री हो सकते हैं
कोरोना संक्रमण के चलते योगी कैबिनेट के तीन मंत्रियों का निधन हो चुका है. हाल ही में राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप की मौत हुई थी, जबकि पहली लहर में मंत्री चेतन चौहान और मंत्री कमला रानी वरुण का निधन हो गया था. नियम के मुताबिक यूपी में कैबिनेट मंत्रियों की अधिकतम संख्या 60 तक हो सकती है. वर्तमान में योगी मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 22 राज्यमंत्री हैं.

मंदिरों की जमीन पर कब्जा कर कहीं बेची जा रही थी बिरयानी, तो कहीं लगा था ताला, दिखे और भी नजारे

योगी कैबिनेट में 6 मंत्री पद खाली चल रहे
इस तरह से यूपी सरकार में फिलहाल कुल 54 मंत्री हैं, जिसके लिहाज से 6 मंत्री पद अभी भी खाली हैं. यूपी पंचायत चुनाव में सपा के मुकाबले दूसरे नंबर पर रहने के बाद से भाजपा की चिंता अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ गई है. सूबे के विधानसभा चुनाव में महज 8 महीने का समय बाकी है. उससे पहले सरकार और संगठन में व्यापक सुधार किए जाने हैं. इस सिलसिले में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक संघ पदाधिकारियों के साथ हो चुकी है.

WATCH LIVE TV