News in Brief

टी20 क्रिकेट में अपने स्ट्राइक रेट को मेंटेन करते हुए बल्लेबाजी करना बड़ा ही चैलेंजिंग काम माना गया है. आजकल के खिलाड़ी आते संग ही लंबा-लंबा प्रहार करने लग जाते हैं. टी20 क्रिकेट ने खेलने को मायना पुरी तरह से बदल कर रख दिया है. टी20 क्रिकेट में बड़े-बड़े ऐतिहासिक खिलाड़ी हुए हैं. जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत इस स्पेशल  रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराने का काम किया है. भारतीय खिलाड़ियों ने भी तेजी से रन बनाकर इस फेहरिस्त में अपने नाम दर्ज कराया है. दरअसल, हम बात कर रहे टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले टॉप 3 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में. 1 खिलाड़ी तो पूरेटी20Iक्रिकेट में स्ट्राइक रेट के मामले में दुनिया का नंबर 1 खिलाड़ी है.

अभिषेक नंबर 1
बात करें सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज के बारे में तो अभिषेक शर्मा का नाम नंबर 1 पर शुमार है. अभिषेक ने अपने अभी तक के छोटे से करियर में बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 मैचों की 32 पारियों में 188.90 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट की बदौलत 1115 रन बनाने का कारनामा किया है. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक भी लगाए हैं. पूरे भारत के टी20 क्रिकेट इतिहास में अभिषेक सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रखने वाले बल्लेबाज हैं. 

यशस्वी जायसवाल
इस फेहरिस्त में नंबर 2 पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम है. जायसवाल ने अपने अभी तक के छोटे से करियर में महज 23 मैचों की 22 पारियों में 164.68 की औसत से 723 रन ठोके हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 100 रनों का रहा है. सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के मामले में वह दूसरे पायदान पर हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

सूर्यकुमार यादव
सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के मामले में तीसरे पायदान पर भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम है. पिछले कुछ मैचों में फ्लॉप होने की वजह से उनके स्ट्राइक रेट में भारी गिरावट देखने को मिली है. हालांकि अभी भी सूर्यकुमार ने अपने करियर में खेले 99 मैचों की 93 पारियों में 4 शतक और 21 अर्धशतक के साथ 163.59 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने अभी तक ओवरऑल 2788 रन बनाए हैं. 

ये भी पढ़ें : 1395 रन, 4 शतक और 4 अर्धशतक… टेस्ट इतिहास का रोमांचक मैच, 2 दिग्गजों ने 477 गेंद में पलटी थी बाजी