
Patna: जेल से रिहा होने के बाद RJD सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव फिलहाल दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के घर इलाज के लिए ठहरे हुए हैं. इस बीच उनके शुभचिंतकों और समर्थकों द्वारा जल्द स्वस्थ होने के बहुत सारे संदेश उन्हें मिलते रहते हैं. ऐसा ही एक संदेश लालू की नातिन द्वारा भी भेजा गया है.
दरअसल, लालू के परिवार में अगर कोई ट्विटर पर सबसे ज्यादा एक्टिव है तो वह उनकी बेटी रोहिणी आचार्य है. रोहिणी ट्विटर के माध्यम से कभी विपक्ष पर तंज कसती रहती हैं तो कभी अपनी और अपने पिता की तस्वीरें शेयर कर लोगों को उनकी सेहत के बारे में बताती रहती हैं.
इसी क्रम में मंगलवार को रोहिणी ने ट्विटर पर अपने पिता के साथ एक और तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में रोहिणी ने लालू को नातिन की ओर से भेजे गए संदेश को दिखाया है.
इसके साथ ही रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर लिखा, ‘जनता के दिल में रग-रग में.. आदर्श बनकर जो बसा है.. उस माटी के लाल को.. हर दिल से यही दुआ है. मेरी शान, मेरा गौरव.. सूरज के शीतल आभा की भांति.. जनता के बीच..हमेशा वो बनें रहें..!!’
जनता के दिल में रग-रग में..
आदर्श बनकर जो बसा है..
उस माटी के लाल को..
हर दिल से यहीं दुआ है..
मेरी शान,मेरा गौरव..
सूरज के शीतल आभा की भांति..
जनता के बीच..हमेशा वो बनें रहें..!! pic.twitter.com/fy7B9bz9fC— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) May 18, 2021
बता दें कि इस ट्वीट में लालू यादव के हाथ में एक कार्ड है जिसे वह गौर से देख रहे हैं. इस कार्ड पर उनकी नातिन की ओर से संदेश लिखा गया है. जिसमें जल्द ठीक हो जाने की कामना की गई है.
वहीं, नातिन के द्वारा लालू को सिंगापुर भी बुलाया जा रहा. कार्ड पर उनकी नातिन की ओर से नाना जी जिंदाबाद भी लिखा गया है.
