News in Brief

पवन सेंगर/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन में स्थित परमशक्ति पीठ द्वारा संचालित वात्सल्य कोविड-केयर सेंटर का सोमवार को वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया. उन्होंन कहा कि देश में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जिस मजबूती से कार्य किया जा रहा है, उसके अपेक्षित परिणाम सामने आए.

उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया 100 वर्षों की सबसे बड़ी महामारी कोरोना का सामना कर रही है. उस समय परम शक्ति पीठ और वात्सल्य परिवार के द्वारा कोविड केयर सेन्टर का शुभारंभ किया गया है. इस परिकल्पना को साकार करने के लिए उन्होंने महामंडलेश्वर परमानन्द महाराज तथा साध्वी ऋतंभरा का हृदय से अभिनन्दन किया. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वृंदावन और उसके आसपास के क्षेत्र में एक ऐसी परिकल्पना को साकार किया गया है, जो हमें द्वापर युग की याद को ताजा करा देती है. वात्सल्य ग्राम की परिकल्पना ने हमें इस बात का साक्षात अनुभव कराया है कि जिन्हें समाज द्वारा छोड़ दिया है, उन बच्चों, बालिकाओं, लोगों को समाज और राष्ट्र की मुख्यधारा में जोड़ने का यह सराहनीय कार्य है. यह वात्सल्य ग्राम इस प्रकार के अभिनव कार्यक्रम का एक उदाहरण है. 

1 जून से खुलेंगे राम जन्मभूमि सहित अन्य मठ-मंदिर, संतों की अपील- वैक्सीन लगवाने के बाद ही करें दर्शन

महामारी का सामना कर रहा विश्व
धर्मराज युधिष्ठिर और यक्ष के प्रश्न के प्रकरण का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपत्ति में व्यक्ति का सबसे बड़ा सहयोगी उसका धैर्य होता है. भारत 135 करोड़ की आबादी का देश है. पूरे विश्व में अन्य विकसित देशों की तुलना में पॉजिटिविटी दर और मृत्यु दर, दोनों में भारत की स्थिति न्यूनतम है. सामान्य जनमानस को यह बताने की आवश्यकता है कि 100 वर्षों में इस प्रकार की महामारी का सामना विश्व मानवता कर रही है.

1919 में स्पेनिश फ्लू की महामारी से गांव-गांव और कस्बे समाप्त हो गये. अगर हम वर्तमान की तुलना करें तो हमें प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करना पड़ेगा कि उनके मार्गदर्शन तथा नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रबंधों से हमने इस महामारी को नियंत्रित किया. भारत सरकार ने कोरोना वायरस से देश के लोगों को बचाने के लिए दो स्वदेशी वैक्सीन उपलब्ध कराए. 16 जनवरी से इनके निःशुल्क वैक्सीनेशन प्रारंभ कर दिया गया.

लोगों का निशुल्क किया जा रहा टीकाकरण
इसके प्रथम चरण में हेल्थ वर्करों को, दूसरे चरण में कोरोना वारियर्स को एवं तीसरे चरण में 60 वर्ष के ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन प्रारम्भ किया गया. चतुर्थ चरण में 45 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों के निःशुल्क वैक्सीनेशन किया जा रहा है. 01 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का निःशुल्क वैक्सीनेशन किया जा रहा है. 

उपभोक्ता मोबाइल पर पा सकेंगे बिजली का बिल, UP पावर कारपोरेशन ने शुरू की व्हाट्सएप बिजनेस सेवा

गरीबों को आगे बढ़ाने का किया जा रहा काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड में भारत में दो स्वदेशी वैक्सीन, निःशुल्क दवा सहित अन्य प्रकार की सुविधाओं के साथ-साथ गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज, आत्मनिर्भर भारत पैकेज आदि को आगे बढ़ाने का कार्यक्रम लाया गया है. दुनिया की तमाम हस्तियों और संयुक्त राष्ट्र संघ, विश्व स्वास्थ्य संगठन आदि विभिन्न संस्थाओं ने प्रधानमंत्री की इस पहल का विशेष रूप से स्वागत किया. उन्होंने देश में उम्मीद और सकारात्मकता के माहौल के सृजन पर बल दिया. 

रेल मंत्री प्रति व्यक्त किया आभार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में पहली बार ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन तथा एयरफोर्स के विमानों से टैंकर पहुंचाकर ऑक्सीजन उपलब्ध करायी. उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जहां भी जरूरत पड़ी वहां ट्रेन उपलब्ध कराकर देश के सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश को ऑक्सीजन प्रदान करने में सहयोग किया. इससे उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में ट्रेनों के माध्यम से ऑक्सीजन को उपलब्ध कराया जा सका तथा ऑक्सीजन की अनवरत आपूर्ति सुनिश्चित की गई. 

ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट का याद रखना होगा मंत्र
सीएम योगी ने कहा कि हमें यह याद रखना होगा कि हम एक महामारी का सामना कर रहे हैं, इसके लिए हमें कुछ विशेष सावधानियां की अत्यंत आवश्यकता है. इस क्षेत्र में कार्य करने वाली विभिन्न संस्थाओं को ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ का फार्मूला सदैव याद रखना होगा. इसी मंत्र को ध्यान में रख कर कार्य करना होगा. जितनी जल्दी से हो सके लोगों को बचाते हुए संक्रमण की चेन को तोड़ना होगा.

WATCH LIVE TV