News in Brief

टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने महज 14 साल की उम्र में तबाही मचा कर रखा है.  उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के सामने कोई भी गेंदबाज टिक नहीं पाते हैं. एक बार वैभव चल गए तो उनको रोकना मुश्किल हो जाता है. इस बात की गवाही उनकी आज की पारी है.विजय हजारे ट्रॉफी के पहले ही मैच में बिहार की तरफ से खेलते हुए वैभव ने शानदार करिश्मा कर दिखाया. उन्होंने महज 84 गेंदों में 190 रन ठोक डाले. अपनी ताबड़तोड़ पारी की बदौलत उन्होंने पूरे क्रिकेट जगत में गदर काट दिया. बता दें कि विजय हजारे ट्रॉफी 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाता है ये एक बड़ा कारण है कि उसे लिस्ट ए मैच की कैटेगरी में रखा गया है. वैभव ने अपनी धमाकेदार पारी की बदौलत एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और जोस बटलर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.

महज 36 गेंदों में ठोका शतक
विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है.  वैभव सूर्यवंशी ने बिहार की तरफ से खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शानदार 190  रनों की पारी खेल डाली. उन्होंने महज 36 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. इसके बाद अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए वह दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे कि तभी अपना विकेट दे बैठे. यह लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है. लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का भारतीय रिकॉर्ड पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह के नाम है. उन्होंने साल 2024 में 35 गेंदों में शतक ठोका था.

ये है पूरा मामला
वैभव सुर्यवंशी ने अपनी पारी के दौरान दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का सबसे तेज 150 रन बनाने के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. डिविलियर्स ने 10 साल पहले ये रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट में कायम किया था. बता दें कि विजय हजारे लिस्ट ए मैचों में गिना जाता है और वनडे क्रिकेट भी लिस्ट  ए की श्रेणी में आता है. वैभव ने अपनी इस पारी के साथ बिना वनडे इंटरनेशनल मैच खेले ही डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

59 गेंदों में रचा इतिहास
बता दें कि डिविलियर्स ने साल 2015 में वनडे विश्व कप के दौरान ये कारनामा किया था. उन्होंने उस समय 64 गेंदों में 150 रनों की पारी खेली थी. वहीं, साल 2022 में इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज जोस बटलर ने 65 गेंदों में ये कारनामा किया था. इन दोनों के रिकॉर्ड को वैभव सूर्यवंशी ने आज महज 59 गेंदों में धराशाई करते हुए इतिहास रच दिया है. आपको जानकर भरोसा नहीं होगा, लेकिन वैभव कि 190 रनों की पारी में 154 रन उन्होंने केवल चौके और छक्के से बनाए हैं. वैभव की आज वाली पारी ने विश्व क्रिकेट में बवाल काट दिया है.

ये भी पढ़ें: एशेज हार चुकी इंग्लैंड को 1 और झटका, ये दिग्गज तेज गेंदबाज हुआ सीरीज से बाहर, बैकफुट पर इंग्लिश टीम