News in Brief

Unnao Rape Case: उत्तर प्रदेश के साल 2017 वाले उन्नाव रेप केस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत मिल गई है. साथ ही उसकी सजा पर भी रोक लगा दी गई है. राजधानी में इसको लेकर अब विरोध-प्रदर्शन शुरु हो चुका है. पीड़िता की मां और परिवार समेत महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले पर देश की न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. HC के आदेश के खिलाफ इंडिया गेट में भारी विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिली. इस दौरा पुलिस ने पीड़िता, उसकी मां और उनके साथ विरोध में शामिल योगिता भयाना को प्रदर्शन स्थल से हटाया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है.   

राहुल गांधी का फूटा गुस्सा 

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा,’ क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है. क्या उसकी ‘गलती’ ये है कि वो न्याय के लिए अपनी आवाज उठाने की हिम्मत कर रही है? उसके अपराधी (पूर्व BJP MLA) को जमानत मिलना बेहद निराशाजनक और शर्मनाक है, खासकर तब, जब पीड़िता को बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा हो और वह डर के साए में जी रही हो.’

नेता प्रतिपक्ष ने आगे लिखा,’ बलात्कारियों को जमानत और पीड़िताओं के साथ अपराधियों सा व्यवहार, ये कैसा न्याय है? हम सिर्फ एक मृत अर्थव्यवस्था नहीं ऐसी अमानवीय घटनाओं के साथ हम एक मृत समाज भी बनते जा रहे हैं. लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ उठाना अधिकार है और उसे दबाना अपराध. पीड़िता को सम्मान, सुरक्षा और न्याय मिलना चाहिए न कि बेबसी, भय और अन्याय.’ 

ये भी पढ़ें- भाजपा 6,900 करोड़ तो मात्र 53 करोड़ रुपये पर सिमटी कांग्रेस; इस साल कितना जेब भर पाईं पॉलिटिकल पार्टियां 

 

योगिता भयाना ने किया ट्वीट 

महिला अधिकार कार्यकर्ता योगिता भयाना ने भी दिल्ली हाईकोर्ट के इस फैसले पर अपने ‘X’हैंडल में नाराजगी जताई है. उन्होंने लिखा,’ वाह रे देश का कानून यही देश का न्याय है. कैसे बचाएंगे देश की बच्चियों को कैसे मिलेगा न्याय. ये बच्ची उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता है दरिंदगी के बाद पिता की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई कार एक्सीडेंट में बुआ और वकील की मौत हो गई 100 से ज्यादा टाके पड़े, कई हड्डियां टूटी वेंटीलेटर पर रही 6 महीने के इलाज के बाद जान बची और अब… यह कैसा न्याय है ? पीड़िता न्याय के लिए रो रही है. कह रही है आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा.’ 

ये भी पढ़ें- ‘मोदी सरकार इसे बचाने नहीं बेचने पर लगी है…,’ अरावली को लेकर केंद्र पर भड़के पूर्व पर्यावरण मंत्री, खटखटाएंगे ‘सुप्रीम’ दरवाजा

 

कोर्ट ने पीड़िता को दिया झटका 

रेप केस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताते हुए पीड़िता की मां ने कहा कि आरोपी घर पर रहे या 500 किलोमीटर दूर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. फर्क केवल इस बात से पड़ता है कि उसने अपराध किया है और उसे इसकी सजा मिलनी चाहिए. पीड़िता की मां ने माना कि दोनों पक्षों के पास अपील करने का अधिकार है, लेकिन कोर्ट को पीड़िता के साथ हुई घटना को देखते हुए अपना निष्पक्ष फैसला सुनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इन गंभीर मामलों में आरोपी को बिल्कुल भी बेल नहीं मिलनी चाहिए. कोर्ट के इस फैसले ने न्याय की उम्मीद लगाए बैठे पीड़िता के परिवार को गहरा झटका दिया है.