

नई दिल्ली: साल 1994 में मिस यूनिवर्स बनी ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन की खूबसूरती और सादगी के लोग आज भी दीवाने हैं. बॉलीवुड में अपने टैलेंट से सुष्मिता ने अच्छा नाम कमाया है. इस वक्त सुष्मिता वेब शो ‘आर्या’ के सेकेंड सीजन की तैयारी कर रही हैं. वह सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं. वह अपने फिटनेस या डान्स के वीडियो काफी शेयर करती हैं.
इन सब के बीच सुष्मिता का एक वीडियो सामने आया है, जो 27 साल पुराना है. उस वक्त सुष्मिता महज 18 साल की थी. वीडियो में वह यूएन (UN) में भाषण की तैयारी करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में सुष्मिता अपने स्पीच की तैयारी में लगी हैं और साथ ही कुछ लिख भी रही हैं.
ये भी पढ़ें-इन सितारों ने फैंस को दी ईद की बधाई, किसी के परिजन अस्पताल में तो कोई संक्रमण के डर से अपनों से दूर
इस वीडियो क्लिप में सुष्मिता के एक इंटरव्यू का छोटा सा पार्ट भी है. जिसमें वह कह रही हैं कि उन्हें पूरी जिंदगी यूएन के लिए काम करने में कोई दिक्कत नहीं है. साथ ही सुष्मिता कह रही हैं- ‘मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि ये यूएन है। गर सब ठीक रहता है, तो यूएन के लिए बतौर एक्टिव मेंबर काम करना, मेरे लिए बहुत खुशी की बात होगी.’
इस वीडियो के सामने आते ही उनके फैंस के बीच हलचल मच गई है. फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं और वह उनकी तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ फैंस ने तो उन्हें हॉलीवुड की ऐक्ट्रेस ही बता दिया.
सुष्मिता सेन मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं, जिसके कारण वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें भी देखने को मिलती हैं.
Watch LIVE TV-

