
रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल ने कोरोना की स्थिति और कई जिलों में लागू लॉकडाउन को देखते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं टाल दी है, फिलहाल बोर्ड ने अभी नई तारीखों की घोषणा नहीं की है. बता दें कि 10वीं, 12वीं की परीक्षा 24 मई से 15 जून तक आयोजित होनी थी.
अनाथों के नाथ बनेंगे शिवराज मामा, बच्चों के लालन-पालन को हर माह देंगे 5 हजार रुपये, मुफ्त शिक्षा भी
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने भी राज्य में बढ़ते COVID मामलों के बीच बोर्ड ने कक्षा 10 की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था.
आंतिरक मूल्यांकन के आधार पर नंबर
बता दें कि नियमित छात्र जो कोरोना महामारी के कारण प्रैक्टिकल परीक्षाओं या प्रोजेक्ट्स के लिए उपस्थित नहीं हो पाए थे, उन्हें उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों से पास किया जाएगा. जबकि आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कक्षा 10वीं के परिणाम तैयार किए जाएंगे.
Indian Army Bharti Rally 2021: 8वीं, 10वीं पास के लिए भारतीय सेना में शमिल होने का मौका, जल्द करें Apply
12वीं की परीक्षा की नई तारीख घोषित नहीं
फिलहाल अब 10वीं की परीक्षा कैंसल कर दी गई है. वहीं, 12वीं की परीक्षाओं की नई तारीखें आने वाले दिनों में स्थिति की समीक्षा करने के बाद की जाएगी. नया शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा.
WATCH LIVE TV
