News in Brief

रायपुरः छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के केस कम होने लगे हैं, लेकिन संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया. रायपुर, कोरबा, सूरजपुर और जांजगीर चांपा जिला प्रशासन ने लॉकडाउन गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी है, अन्य जिला कलेक्टरों द्वारा भी जल्द ही पाबंदियों के बारे में सूचना दी जा सकती है.  

केस घटे लेकिन बढ़ा लॉकडाउन
पिछले 7 दिनों में प्रदेश में कोविड पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी तक रह गया. 14 मई को तो प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 12 फीसदी रहा, यानि कि 100 लोगों की कोरोना टेस्टिंग पर 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई. लेकिन संक्रमण की चेन को पूरी तरह से तोड़ने के लिए प्रदेश में लॉकडाउन अवधि बढ़ा दी गई. सरकार ने कलेक्टरों को लॉकडाउन बढ़ाने की जानकारी दे दी है, जिलों में रियायतों को लेकर कलेक्टर जल्द ही फैसला लेंगे. 

यह भी पढ़ेंः-छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन में ढील, कलेक्टर्स तय करेंगे क्या खुला रखना और क्या बंद

जून से पहले लॉकडाउन नहीं खुलेगा
कोरबा और सूरजपुर प्रशासन ने संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जिले में 31 मई 2021 रात 12 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया. इस दौरान जिले की सीमाएं पूरी तरह सील रहेंगी, अति आवश्यक सेवाओं को छूट रहेंगी. जिनमें सभी अस्पताल, मेडिकल स्टोर, क्लीनिक एवं पशु चिकित्सालयों को उनके निर्धारित समय पर खुलने की छूट रहेगी. बता दें कि शुक्रवार को सूरजपुर में 496 और कोरबा में 483 नए कोविड केस दर्ज किए गए. दोनों ही जिलों में 13 अप्रैल से ही लॉकडाउन लागू है. 

जांजगीर चांपा में भी बढ़ा लॉकडाउन
जांजगीर चांपा में भी जिला कलेक्टर ने फैसला लेते हुए लॉकडाउन बढ़ा दिया. इस दौरान होटल, किराना, सब्जी दुकानों के साथ ही दूध, मांस, मछली की होम डिलीवरी को छूट दी गई. यहां 31 मई तक कंटेनमेंट जोन लागू रहेंगे, बिना परमिशन के बाहर घूमते पाए जाने वालों पर भी प्रशासन की नजर रहेगी. बता दें कि शुक्रवार को जिले में 623 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई. 

यह भी पढ़ेंः- छत्तीसगढ़: कक्षा पहली से 12वीं तक के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू

WATCH LIVE TV