
Dungarpur: जिले के सदर थाना क्षेत्र के खेमारू गांव में पेड़ से अज्ञात युवक का शव लटका हुआ मिलने पर सनसनी फैल गई. वहीं, मृतक की पहचान होने पर मामले में परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है.
यह भी पढ़ें- देवर के साथ अफेयर में थी ‘नाबालिग पत्नी’, मायके बुलाकर रेता पति का गला
पुलिस के अनुसार, आज खेमारू गांव में पेड़ पर एक अज्ञात युवक का शव लटके होने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा. इधर मृतक की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और शव की शिनाख्तगी के प्रयास किये गए. इसके बाद पुलिस ने मृतक की पहचान खेड़ा कच्छवासा निवासी धूलेश्वर अहारी के रूप में की.
यह भी पढ़ें- Chittorgarh में तहसीलदार-थानाधिकारी ने पेश की ऐसी मिसाल, सब बोले- अधिकारी हों तो ऐसे
पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार, धूलेश्वर दो दिन पहले अपने मामा के गांव वस्सी से गया था. उसके बाद कल अपने गांव खेड़ा कच्छवासा जाने के लिए निकला था लेकिन वह अपने गांव नहीं पहुंचा. इधर खेमारू गांव में धूलेश्वर का शव मिलने पर परिजनों ने युवक की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है.
क्या कहना है मृतक के भाई का
मृतक के भाई का कहना है कि खेमारू में उसके किसी से प्रेम संबंध थे और उसी के चलते उसकी हत्या हुई है. इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, वहीं, परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Reporter- Akhilesh Sharma
