

Baran: जिले में क्वारेंटाइन सेंटरों (Quarantine centers) पर अब इंतजाम बेहतर किए गए हैं. क्वारेंटाइन सेंटर्स पर मिली अव्यवस्थाओं के बाद जिला कलेक्टर राजेंद्र विजय (Rajendra Vijay) ने निरीक्षण के दौरान नाराजगी जताते हुए अधिकारियों के जमकर लताड़ा था.
यह भी पढ़ें- स्वायत्त शासन मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक, Corona प्रबंधन को लेकर दिए निर्देश
बारां जिले में क्वारेंटाइन सेंटरों का कलेक्टर राजेंद्र विजय ने निरीक्षण किया था. इस दौरान अपर्याप्त व्यवस्थाओं पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की थी. जिले के क्वारेंटाइन सेंटरों पर माकूल व्यवस्थाएं करते हुए स्वच्छ, सकारात्मक एवं सुविधायुक्त वातावरण तैयार किया है.
यह भी पढ़ें- Kota: फिजियोथेरेपिस्ट बन CI ने दलालों से 20 हजार रुपये में खरीदे रेमडीसीवीर इंजेक्शन
कलेक्टर विजय ने बताया कि संक्रमण से प्रभावित वे लोग जिनके पास घर में आईसोलेशन में रहने की सुविधा नहीं है, उनको क्वारेंटाइन सेंटरों पर रखकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उपचार देते हुए पेयजल, चाय, नाश्ता, भोजन, स्वच्छ शौचालय, बेड सहित समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
गोद ले सकेंगे क्वारेंटाइन सेंटर
कलेक्टर राजेंद्र विजय ने जिले के भामाशाहों, दानदाताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजिक संगठनों से अपील की है कि कोरोना महामारी के वर्तमान दौर में कई लोग आमजन को सेवाएं प्रदान करना चाहते हैं. ऐसे लोग और संस्थाएं ग्रामीण क्षेत्रों के क्वारेंटाइन सेंटरों को गोद लेकर इन पर पेयजल, भोजन, स्वच्छता और सफाई से संबंधित सेवाएं प्रदान कर सकते हैं, जिनको जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा.
Reporter- Ram Mehta

