
गोरखपुर: कोरोना महामारी के बीच लोगों ने दूसरे शहर और राज्यों में आना-जाना बंद कर दिया है. ऐसे में न ट्रेन में सीटें भर रही हैं और न ही बसों में. लंबे रूट की लगभग हर बस घाटे में चल रही है. बताया जा रहा है कि परिवहन निगम की कमाई आधे से भी कम हो गई है. इस वजह से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने गोरखपुर और राप्तीनगर डिपो की 60 एसी बसों को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया है.
छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ बैठी पंचायत, सबके सामने की जूतों से पिटाई, फिर हुआ ये…
दोनों तरफ से चलेंगी नॉर्मल बस
इन बसों में गोरखपुर डिपो की 8 और राप्तीनगर डिपो की 52 बसें हैं. अब दोनों तरफ से यात्रियों के लिए नॉर्मल बसें चलेंगी. दरअसल, देवरिया, पडरौना, तमकुहीराज, महराजगंज, सोनौली और ठुठीबारी के रूच पर यात्री मिल जाते हैं, लेकिन गोरखपुर से वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर और दिल्ली के रास्ते कोई नहीं जाना चाहते. इसलिए यहां पर बसें खाली चल रही हैं. ऐसे में निगम को फाइनेंशियली काफी लॉस हो रहा है. एक करोड़ या उससे अधिक कमाई वासे क्षेत्रो में अब सिर्फ 30 से 35 लाख रुपये ही आ पा रहे हैं.
AMU: DM ने कहा मौत के आंकड़ों को लेकर इंटरनेट पर फैलाई जा रही है अफवाह, स्थिति कंट्रोल में
घट गई परिवहन की कमाई
बताया जा रहा है कि पैसेंजर्स में जबसे कमी आई है, तबसे कमाई का भी कोई जरिया नहीं दिख रहा है. कमाई लगातार घटती जा रही है. ज्यादातर बसें तो अब खड़ी कर दी गई हैं. वहीं, महामारी के डर से ज्यादातक ड्राइवर और कंडक्टर घर चले गए हैं.
WATCH LIVE TV
