News in Brief

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण अभी थमा नहीं है. इस महामारी से बचाव के लिए योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में योगी सरकार ने वर्तमान स्थितियों को देखते हुए शादी समारोह और अन्य आयोजनो में लोगों की उपस्थिति को लेकर निर्देश जारी किए हैं. 

गृह विभाग की तरफ से जारी किए आदेश के मुताबिक अब बंद अथवा खुले स्थानों पर समारोहों में एक समय में अधिकतम 25 व्यक्तियों की ही अनुमति होगी. कार्यक्रम के दौरान सारे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से करना होगा. नियमों का पालन कराने की पूरी जिम्मेदारी आयोजकों पर होगी. 

WATCH LIVE TV