
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संकट के इस दौर में भी सियासत जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर बड़े आरोप लगाए हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, कोरोना संकट के समय कांग्रेस सरकार बिलो-द-बेल्ट (अनुचित) राजनीति कर रही है, जिसे देखकर शर्म आती है. इतना ही नहीं रमन सिंह ने विदेशी मीडिया में देश को बदनाम करने का भी आरोप कांग्रेस पर लगाया है.
कोरोना संकट के समय कांग्रेस की बिलो द बेल्ट राजनीति देखकर शर्म आती है।
विदेशी मीडिया में देश को बदनाम करने @INCIndia कुंभ का दुष्प्रचार व जलती लाशों की फ़ोटो दिखाने का षड्यंत्र कर रही है।
महामारी से साथ लड़ने के बजाय कांग्रेस लोगों को आपस मे लड़ा रही है#CongressToolkitExposed pic.twitter.com/8j5TyHHMpI
— Dr Raman Singh (@drramansingh) May 18, 2021
आपको बता दें कि डॉ. रमन सिंह अक्सर ट्वीट कर छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधते हैं. इससे पहले भी उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि भूपेश बघेल सरकार को भ्रष्टाचार और कमीशनखोर बताया था.
.@bhupeshbaghel सरकार भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में इस कदर डूबी हुई है कि अब उसके अधिकारी ही सरकार के खिलाफ अनशन करने मजबूर हैं।@RahulGandhi और @plpunia क्या अब कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे महिला बाल विकास अधिकारी को न्याय दिलाएंगे।
शर्मनाक! pic.twitter.com/Nm7gk6caPJ
— Dr Raman Singh (@drramansingh) May 16, 2021
जिसके बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी ट्वीट कर लिखा कि बीजेपी एक झूठ को प्रचारित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से षड्यंत्र रच रही है, झूठ परोसना चाह रही है. ये हरकतें काम नहीं आएंगी. घोटाला किंग! सच यह है कि महिला एवं बाल विकास विभाग के बजट में यूनिफार्म क्रय के लिए 8.88 करोड़ रुपए का प्रावधान है.
कहाँ छिप गए हैं टूलकिट के षड्यंत्रकर्ता? ट्वीट कीजिये.. हम आपका दूसरा पर्दाफाश भी करेंगे फिर।@drramansingh @Chandrakar_Ajay @brijmohan_ag जी
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) May 17, 2021
