
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में बीते दिनों एक भिखारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था. बुधवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है. साथ ही इस हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
क्या है मामला?
मामला इटावा के पछायगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत 3 दिन पहले एक बिहारी नाम के भिखारी का एक खेत में जला हुआ शव मिला था. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी. बुधवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि भिखारी की हत्या पैसों को लेकर की गई थी.
ये भी देखें- Viral Video: लड़की ने गाया ‘जिहने मेरा दिल लुटिया’, तो बच्चा ‘ओहो’ बोल करने लगा डांस
कूड़ा बीनकर करता था गुजारा
एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया है कि भिखारी की हत्या महज एक से ₹6100 को लेकर की गई थी. उन्होंने बताया कि भिखारी कूड़ा-कबाड़ बीनकर अपना गुजारा किया करता था. लेकिन कुछ लोगों को पता था कि भिखारी के पास रुपये हैं. जिसके बाद दो लोगों ने मिलकर भिखारी के साथ मारपीट की और उससे 6100 रुपये छीन लिए. भिखारी किसी से शिकायत न कर दे, इस डर से आरोपियों ने भिखारी के शव को आग के हवाले कर दिया.
ये भी देखें- कोरोना के चलते जिन बच्चों ने खो दिए मां-बाप, उनका सहारा बनेगी योगी सरकार
दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
एसपी सिटी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. आरोपियों के पास से 4100 रुपये बरामद किए गए जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है. जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी.
WATCH LIVE TV
