
भोपाल: मध्य प्रदेश में ताऊ-ते तूफान का तांडव जारी है. प्रदेश में तेज हवा और गरज चमक के साथ हो रही बारिश जान के लिए खतरा साबित हुई है.सतना जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बुधवार को 7 लोगों की मौत हो गई. पिछले 48 घंटे में मौत का आंकड़ा 12 पहुंच चुका है.
इसके अलावा सिवनी जिले में किसानों की खून पसीने की गेहूं की फसल बारिश में भीगने से चौपट हो गई है. शहडोल में भी बारिश के कारण सब्जी की फसल को बरबाद कर दिया है. लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिसके कारण खेत में लगी फसल तबाह हो रही है.
ये भी पढ़ें-Crime News: इलाज कराने अस्पताल गई युवती को डॉक्टर ने लगाया बेहोशी का इंजेक्शन, फिर किया रेप
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने राज्य के 30 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है. जिनमें से 5 संभागों के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है.
अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, विदिशा, राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, श्योपुर कला, शहडोल, रीवा, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद और ग्वालियर जिलों में भारी वर्षा होने की पूरी संभावना है. जिनके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है.
Watch LIVE TV-
