News in Brief

शुभम पाण्डेय/लखनऊ: कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए यूं तो तमाम तरह के प्रयास से हर स्तर पर किए जाते हैं. लेकिन राजधानी लखनऊ में एक ऐसा अस्पताल है जहां पर कोरोना संक्रमित मरीज को इलाज के साथ सकारात्मक माहौल भी मिले, इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में कोरोना संक्रमित मरीज जिन वार्डों में भर्ती हैं. वहां पर साउंड लगाकर धीमी आवाज़ में भजन सुनाये जा रहे हैं.  जिसके बाद मरीजों में उर्जा का संचार बढ़ रहा है. विशेषज्ञ मानते हैं कि संगीत मन को शांति प्रदान करता है.

कहा जाता है कि जहां शब्द काम नहीं करते वहां संगीत अपना काम करता है. इसका जीता जागता उदाहरण राजधानी लखनऊ का कोविड-19 डेडिकेटेड लोकबंधु अस्पताल है. यहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज होता है. ऐसे में इसलिए सभी मरीज अपने परिवार व परिजन से दूर रहकर अपना इलाज अस्पताल में कराने के लिए आते हैं. ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती इन संक्रमित मरीजों के सामने खुद को सकारात्मक रखने की होती है. लेकिन इनके पास इनके परिवार के कोई सदस्य मौजूद नहीं होते हैं.

यूपी के स्कूलों में एक साल तक नहीं बढ़ेगी फीस, सरकार ने दिए ये आदेश

इसलिए लोकबंधु अस्पताल के प्रशासन ने इन मरीजों को सकारात्मक माहौल देने का प्रयास किया है. इसी कड़ी में कोरोना संक्रमित मरीज जो L2 L3 वार्ड में भर्ती हैं. उनको संगीत के माध्यम से सकारात्मक माहौल देने का प्रयास किया गया है. जिसके बाद लोक बंधु अस्पताल के प्रशासन की तरफ से इन सभी वार्डों में स्पीकर लगाए गए हैं. जिसमें भजन बजाए जाते हैं. जिससे कि कोरोना संक्रमित मरीज की कोरोनावायरस के साथ हो रही जंग को सकारात्मक रवैया से लड़  सकें. 

चुनाव में तैनात शिक्षकों की मौत का मामला: CM योगी ने लिया संज्ञान, मुआवजे को लेकर दिए निर्देश

पिछले 24 घंटे में आए 6725 नए केस 
कोरोना महामारी के बीच उत्तर प्रदेश के लिए राहत की खबर यह है कि राज्य में कोरोना संक्रमण के आंकड़ो में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. सरकार ने प्रदेश में कोविड के नए आंकड़ें जारी कर दिए हैं, जिसके अनुसार पिछले 24 घंटों में 6725 नए केस पाए गए हैं. वहीं, रिकवर होकर डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 13,950 रही है. इसी के साथ यूपी का रिकवरी रेट बढ़कर 91.8% हो गया है, जो बीते दिन तक 91.4% था.

WATCH LIVE TV