News in Brief

नई दिल्ली: पहलवान सागर धनखड़ (Sagar Dhankhad) के मर्डर मामले में आरोपित सुशील पहलवान (Sushil Wrestler) अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है. उसे अरेस्ट करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी में लगी हैं.

ड्राइविंग सीट के पास दिख रहा है सुशील

वहीं Zee News को वारदात के बाद छत्रसाल स्टेडियम (Chhatrasal Stadium) से बाहर निकलते सुशील पहलवान (Sushil Wrestler) की एक्सक्लूसिव तस्वीर हाथ लगी है. तस्वीर में सुशील पहलवान एक शख्स के साथ कार में ड्राइविंग सीट के पास बैठा हुआ दिखाई दे रहा है. यह तस्वीर वारदात के ठीक बाद की है, जब सुशील पहलवान फरार हो गया था.

मेरठ टोल पर 6 मई की तस्वीर

पुलिस के मुताबिक यह तस्वीर 6 मई को मेरठ टोल की है. पुलिस को शक है कि तस्वीर में दिख रहे ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स ने ही सुशील (Sushil Wrestler) को छुपाने में मदद की है. पुलिस को यह भी शक है कि सुशील ने इस कार के जरिए ही अपने छिपने का इंतजाम किया और अब वह इसी से ट्रैवल कर रहा है. 

दिल्ली पुलिस इस तस्वीर के आधार पर उस कार की तलाश कर रही है. साथ ही कार को ड्राइव कर रहे शख्स की भी तलाश की जा रही है. 

कोर्ट ने खारिज की याचिका

इसी बीच दिल्ली की कोर्ट ने सुशील (Sushil Wrestler) की अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया है. स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच के अलावा दिल्ली पुलिस की कई टीमें सुशील की तलाश में जुटी हैं. सुशील पर 1 लाख का इनाम भी रखा गया है और उसकी LOC खोल दी गई है. 

ये भी पढ़ें- मर्डर केस में फरार चल रहे ओलंपिक विजेता Sushil Kumar मुश्किल में, पुलिस को मिले सबूत

स्टेडियम की पार्किंग में हुआ झगड़ा

बताते चलें कि स्टेडियम के पार्किंग क्षेत्र में 4 मई को सुशील कुमार, अजय, प्रिंस दलाल, सोनू, सागर, अमित और अन्य के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ था. सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को आरोपी प्रिंस दलाल के मोबाइल फोन से घटना का एक रिकॉर्ड किया गया वीडियो भी मिला. वीडियो में सागर और अन्य लोगों द्वारा पिटाई किए जाने पर सभी हमलावरों के चेहरे देखे जा सकते हैं. इस घटना में पहलवान सागर धनखड़ की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.

LIVE TV