News in Brief

रतलामः किसी अपने की मौत होने पर समाज में मृत्यु भोज कार्यक्रम आयोजित कराने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. मृत्यु भोज पर खूब पैसा खर्च होता है. लेकिन रतलाम जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसे सुनकर हर कोई एक बेटे की तारीफ कर रहा हैं. क्योंकि इस बेटे ने अपनी मां की मौत पर मृत्यु भोज की जगह ऐसा काम किया जो सराहनीय है. 

बेटे ने दान की मृत्यु भोज की राशि 
दरअसल, रतलाम जिले के मांगरोल गांव में रहने वाले शिवनारायण पाटीदार नाम के शख्स ने अपनी मां की मौत पर एक अनूठी पहल की. शिवनारायण ने बताया कि उनकी  85 वर्षीय मां की मौत 13 तारीख को हुई थी. हालांकि उनकी मृत्यु कोरोना से नहीं हुई थी. लेकिन कोरोना में लोगों की परेशानियों को देखते हुए शिवनारायण ने मां की मौत पर  मृत्यु भोज का कार्यक्रम आयोजित नहीं कराया. बल्कि इसकी जगह शिवनारायण ने अपने गांव की अलग अलग  11 संस्थाओं जिसमें स्कूल, गौशाला, मंदिर और अन्य संस्थाओं को 1 लाख से ज्यादा की सहयोग राशि दी. 

मां की याद में लगवाएं पौधे 
शिवनारायण ने कहा कि मृत्यु भोज पर भी इतना ही पैसा खर्च होता है. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि कोरोना के चलते इस तरह का कोई आयोजन कराना ठीक नहीं रहता. खास बात यह है कि शिवनारायण ने इन सभी संस्थाओं को अपनी मां की याद में 1-1 पौधा लगाने को दिया और उस पौधे को वृक्ष बनाने का संकल्प दिलवाया. शिवनारायण पाटीदार ने बताया उनकी मां धार्मिक विचारो की थी. वेसे भी जीवित रहते हुए वे दान पुण्य में ज्यादा विश्वास करती थी. 

शिवनारायण ने कहा कि उनकी मां की इच्छा भी थी कि उनकी मृत्यु भोज की राशि को समाज कल्याण में दी जाए, और इसलिए आज उनके मृत्यु उपरांत होने वाले मृत्यु भोज के दिन ही हमने 1 लाख 32हजार की राशि गांव की अलग अलग संस्थाओं को वितरित की गई. शिवनारायण पाटीदार की इस पहल की सब तारीफ कर रहे हैं. गांव के स्कूल शिक्षक मोहनलाल ने इस पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हर किसी को जरूरत मंद को मदद करना और शिवनारायण ने यह पैसा दान करके अच्छा काम किया है.

वहीं दूसरे ग्रामीणों ने भी शिवनारायण के इस काम की तारीफ करते हुए कहा कि मां की मृत्यु भोज की राशि को गांव के मंदिर, मुक्तिधाम में देना बाद ही पुण्य का काम है. मृत्यु भोज का आयोजन न करने की पहल कर एक संदेश गान को दिया यह भी सराहनीय है, इससे समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा और सभी मृत्यु भोज न कवकर इस तरह से मदद लिये आगे आएंगे. 

ये भी पढ़ेंः कलयुगी बेटे की करतूत! जरा सी बात पर मां-बाप को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

WATCH LIVE TV