
अमित त्रिपाठी/महराजगंज: पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में बीते 22 मई को स्वर्ण कारोबारी से लूट की सूचना झूठी निकली है. पुलिस ने लूट की सूचना देने वाले स्वर्ण कारोबारी के घर से ही लूट के सोने चांदी और नगदी बरामद कर घटना का पर्दाफाश किया है. दरअसल बडे़ व्यापारियों के कर्ज से आजिज आरोपी स्वर्ण कारोबारी ने पुलिस को झूठी लूट की सूचना दी थी. इस झूठ की सजा ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.
बड़े व्यापारियों से लिया था कर्ज, लूट की झूठी सूचना के बाद सलाखों के पीछे
कहते है कानून के हाथ बहुत लंबे होते है. कानून के साथ खिलवाड़ करना महराजगंज में एक स्वर्ण कारोबारी सूर्यनारायण को बेहद महंगा पड़ गया. कर्ज से परेशान फेरी करके सोना बेचने वाले सुनार ने पुरंदरपुर पुलिस को 22 मई को सूचना दी कि उससे करीब 55 हजार रुपये और करीब 6.50 लाख के सोने चांदी के जेवर अज्ञात दो बाइक सवार चार बदमाशो ने पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रनियापुर समरधीरा मार्ग पर कब्रिस्तान के सामने से लूटकर भाग गए.
यूपी में 24 घंटे में 3981 नए कोरोना मरीज मिले, 23 दिन में 234000 एक्टिव केस कम हुए
पुलिस ने जब गहराई से जांच की तो लूट के रुपये और और सोने चांदी पुलिस ने पीड़ित के घर से ही बरामद कर लिया. एसपी प्रदीप गुप्ता ने घटना का सफल अनावरण करते हुए बताया कि घटना पहले ही दिन से संदिग्ध लग रही थी. सभी समान अब बरामद कर लिया गया है. साथ ही गलत सूचना देने वाले को ही लूट की धाराओं के अलावा 420, 193, 195, 182, 7 cla में आरोपी को गिरफ्तार कर तीस हजार रुपये और ढाई किलोग्राम चांदी के जेवर बरामद कर लिए है.
कोरोना का खतरा देख बिल्डर ने चांद पर खरीदी जमीन, नक्शा-रजिस्ट्री मिलने का किया दावा
लॉक डाउन में बिजनेस प्रभावित होने से रची थी साजिश
पकड़े जाने के बाद स्वर्ण कारोबारी सूर्यनारायण बर्मा ने अपनी गलती स्वीकारते हुए बताया कि लाकडाउन में बिजनेस प्रभावित होने के चक्कर मे बड़े व्यापारियों का कर्ज बढ़ गया. व्यापारी लगातार कर्ज चुकता करने का दबाव बना रहे थे. फिर उसने योजना बनाई की लूट या चोरी की दिखा देंगे तो व्यापारी उसे 5 या 6 महीने की मोहलत दे देंगे लेकिन उसे नहीं पता था कि मामला इतना बड़ा हो जाएगा. स्वर्ण व्यवसाई ने कहा कि पहली बार ऐसी गलती हुई है जो अब दोबारा नहीं होगा. इस गलती से उसे बहुत पछतावा है.
WATCH LIVE TV
