News in Brief

Chomu: प्रदेश में कोरोना (Coorna) ने कोहराम मचा रखा है और कोरोना तीसरी लहर से भी लोग डरे हैं. तीसरी लहर बच्चों को संक्रमित कर रही है. ऐसे में बीजेपी ने कोरोना कि तीसरी वेब को लेकर चिंता जताई है और सरकार से अस्पतालों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की है. 

यह भी पढे़ं- Jaipur : कोविड सेंटर का काम युद्धस्तर पर, कल से शुरू होगा ओपीडी मरीजों का इलाज

भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा (Ramlal Sharma) ने कहा है कि जिस तरह से डूंगरपुर दौसा में कई बच्चे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, उसी तरह प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भी कई बच्चे संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं. ऐसे में सरकार समय रहते चेत करें वरना आने वाले समय में कोई बड़ी जनहानि भी हो सकती है. 

यह भी पढे़ं– BJP MLA ने सरकार पर किया कटाक्ष, कहा-CM करते हैं गुड गवर्नेंस की बात, लेकिन…

रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश स्तर पर तमाम CHC में शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति सरकार समय रहते करें. रामलाल शर्मा ने बच्चों के इलाज के लिए NBSU यूनिट भी प्रत्येक सीएचसी पर स्थापित करने की मांग की है ताकि कोरोना की तीसरी लहर से भी लड़ा जा सके और लोगों का जीवन बचाया जा सके.

मुख्य बिंदु

  • डूंगरपुर, दौसा के बाद ग्रामीण इलाकों में बढ़ रहा संक्रमण 
  • बच्चों के संक्रमित होने के कई मामले आ रहे हैं सामने
  • रामलाल शर्मा ने अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग 
  • प्रदेश की CHC में NSBU यूनिट की स्थापित करने की मांग 
  • शिशु रोग विशेषज्ञ की सरकार समय रहते करें नियुक्ति
  • समय रहते सरकार नहीं चेती तो हो सकती है बड़ी जनहानि-रामलाल शर्मा 

Reporter- Pradeep Soni