News in Brief

Ajmer: प्रदेश की सबसे सुरक्षित हाई सिक्योरिटी जेल (High security prison) में बंद हार्डकोर कैदी द्वारा कंबल को फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या (Suicide) करने का प्रयास किया गया.

यह भी पढे़ं- Ajmer: गहलोत सरकार ने वादा किया पूरा, 27 कैदियों को किया रिहा

इस संबंध में जेल प्रशासन द्वारा सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया. है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढे़ं- Ajmer Central Jail में बंदी ले रहे Hair Cutting की Training, हुई सरकार की तारीफ

एडिशनल एसपी सीताराम प्रजापत (Sitaram Prajapat) ने बताया कि चूरु का रहने वाला 22 वर्षीय रमेश हत्या के मामले में डूंगरपुर जेल में बंद था, जहां उसने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था. इसके बाद उसे 2 दिन पहले ही अजमेर घुघरा स्थित हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया गया. 

लंबे समय से मामले को लेकर अवसाद में चल रहे रमेश ने हाई सिक्योरिटी जेल में कंबल को फांसी का फंदा बनाया और उससे आत्महत्या का प्रयास किया. फिलहाल इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Reporter- Ashok Singh