News in Brief

Sikar: जिले के नीमका थाना इलाके के नरसिंहपुर (Narsinghpur) में खातेदारी भूमि के बिना सक्षम स्वीकृति के लिए बजरी खनन (Gravel Mining) करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कराया. वहीं, आरोपियों की खातेदारी भूमि को सरकारी करने के लिए कार्रवाई शुरू की गई.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: बजरी को लेकर गहलोत सरकार ने दी बड़ी राहत, खनन के 3 पट्टे जारी

तहसीलदार सतवीर यादव ने बताया कि आड़ी की ढाणी निवासी हरफूल ने अवैध खनन को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर माइनिंग इंजीनियर, सर्वेयर, पटवारी, गिरदावर से मामले की जांच कराई गई. आरोपी बलराम, विजेंदर उर्फ रामचंद्र, गिरदारी एव हनुमान नरसिंहपुर की खातेदारी भूमि से बिना सक्षम स्वीकृति के लिए अवैध बजरी खनन कर रहे थे. 

जांच के लिए टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गए. गुहाला नदी के किनारे खातेदारी भूमि से बड़ी मात्रा में बजरी निकाली हुई मिली. तहसीलदार ने आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कराया. गुहाला नदी क्षेत्र एवं खातेदारी भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध बजरी खनन चल रहा है. 

लॉकडाउन अवैध खनन में तेजी आई तहसीलदार ने बताया कि उक्त भूमि के खातेदारी अधिकार निरस्त कर सरकारी घोषित करने की कार्रवाई शुरू की गई उसके लिए उपखंड अधिकारी कि यहां मामला पेश किया जाएगा. वहीं, दूसरी ओर तहसीलदार सतवीर यादव ने गुहाला नदी से बजरी ला रही ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की.

Reporter- Ashok Singh