News in Brief

राजेश मिश्र/मिर्जापुर: यूपी में कोरोना का कहर अभी थमा नहीं है. सरकार कोरोना से जंग जीतने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. कोरोना से जंग में वैक्सीनेशन अभियान महत्वपूर्ण रोल निभा रहा है. जनता की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने इस टीकाकरण अभियान का विस्तार भी कर दिया है. हालांकि, अभी भी वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में डर और भ्रांतिया है. ऐसे में यूपी के मिर्जापुर के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान ने एक अनोखा उपाय निकाला है, ताकि लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएं. 

ये भी पढ़ें- कोरोना पर काबू पा रहा UP! 24 घंटे में 3278 नए मामले, करीब 7 हजार लोगों ने जीती जंग

वैक्सीन लगवाओ 5 किलो अनाज मुफ्त पाओ
दरअसल, जमालपुर विकास खंड के हिनौता माफी गांव के नवनिर्वाचित प्रधान प्रदीप उर्फ धीरेन्द्र सिंह ने अपने गांव में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का बीड़ा उठाया है. इसके लिए उन्होंने ‘कोरोना वैक्सीन लगवाओ और अनाज पाओ’ की घोषणा की है. धीरेंद्र ने ऐलान किया है कि गांव का जो भी आदमी वैक्सीन लगवाएगा, उसे वह अपनी तरफ से 5 किलो मुफ्त अनाज देंगे. इसके लिए पूरे गांव में 10 लोगों की टीम भी लगाई है, जो घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं.  

ये भी पढ़ें- अब रोज नहीं चलेंगी संगम और हमसफर समेत ये 3 जोड़ी ट्रेनें, जानिए रेलवे ने क्यों लिया ये फैसला

रंग ला रही ग्राम प्रधान की अनोखी पहल
धीरेन्द्र सिंह की ये अनोखी पहल रंग भी ला रही है. गांव वालों ने अपने नए प्रधान की बात मानकर वैक्सिनेशन करवाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है.18+ वाले लोग भी वैक्सीनेशन को लेकर काफी उत्साहित हैं. ऐसा करने से उनका पूरा गांव सुरक्षित हो जाएगा. साथ ही वैक्सीन लगवाने के लिए लोग आगे आएंगे. उन्होंने ये भी बताया कि यह राशन सरकारी राशन से अलग दिया जाएगा, जिसकी व्यवस्था वो खुद करेंगे. वहीं, ग्रामीण भी अपने नए ग्राम प्रधान की पहल और सरकार की मंशा के तहत वैक्सीन लगवाने को एक अच्छा पहल बता रहे हैं. 

ये भी देखें- Viral Video: चिम्पैंजियों ने डॉगी को रगड़-रगड़कर नहलाया, आप भी देखें मजेदार वीडियो

WATCH LIVE TV