
राजीव शर्मा/बहराइच: यूपी के बहराइच से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आ रहा है. यहां पर तेज रफ्तार से आ रहे 2 ट्रक अनियंत्रित होकर एक दूसरे से भिड़ गए. इस भीषण टक्कर में एक गिट्टी से लदा एक ट्रक मोटरसाइकिल सवार पर पलट गया. बताया जा रहा है कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, ट्रक ड्राइवर की हालत गंभीर है.
नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास होगा ऐतिहासिक, आयोजन के लिए 15 बड़ी इवेंट मैनेजमेंट कंपनियां आईं आगे
मामला कोतवाली नानपारा बाईपास पर कुर्मिनपुरवा के पास का है. बहराइच पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक नेपाल और लखीमपुर की तरफ जा रहे थे कि तभी एक ट्रक का पहिया दगने से यह भयानक हादसा हुआ है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. फिलहाल, पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है.
अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ…
WATCH LIVE TV
