
Ranchi: राजधानी रांची के लोगों को कोरोना से राहत मिली है. रांची में कोरोना के 83 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि, राहत इस बात की है कि नए संक्रमित मरीज से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं.
रांची में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 303 है. वर्तमान में संक्रमित मरीजों के आंकड़े भी घटे हैं. यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 3 हजार के पार है और कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 3,121 है. वहीं, 8 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है.
दूसरे पायदान पर झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला है. यहां कोरोना के 99 नए मामले सामने आए हैं. इस जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 877 पर पहुंच गई है, जबकि यहां 3 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 196 है.
ये भी पढ़ें- Jharkhand: वैक्सीन की 8.79 लाख डोज उपलब्ध, 24 घंटों में 33,70,889 लोगों ने ली पहली खुराक
झारखंड के किन जिलों में मिले कितने संक्रमित
- बोकारो- 37
- चतरा- 20
- देवघर- 30
- धनबाद- 68
- दुमका- 05
- गढ़वा- 05
- गिरिडीह- 46
- गोड्डा- 11
- गुमला- 46
- हजारीबाग-38
- जामताड़ा- 12
- खूंटी- 05
- कोडरमा- 13
- लातेहार- 24
- लोहरदगा- 16
- पाकुड़- 01
- पलामू- 44
- रामगढ़- 12
- रांची- 83
- साहेबगंज- 04
- सरायकेला-25
- सिमडेगा- 29
- पश्चिमी सिंहभूम में 14 और पूर्वी सिंहभूम में 99 मरीज मिले हैं.
इन जिलों में हुई मौत
- बोकारो में 01
- देवघर में 02
- पूर्वी सिंहभूम में 03
- हजारीबाग में 01
- खूंटी में 01
- पलामू में 01
- रांची में 08 और
- पश्चिमी सिंहभूम में 02 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है.
(इनपुट-अभिषेक भगत)
